फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   employee will be removed on the process of first caome last go

फर्स्ट कम लास्ट गो के आधार पर होगी छटनी

Thu, 05 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
उसी के आधार पर अब विभाग में कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। नई पॉलिसी के तहत पुराने कर्मचारियों को राहत और नए कर्मचारियों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन


विभाग इसी पॉलिसी के आधार पर ही कर्मचारियों को हटाने से पहले नोटिस जारी करेगा। मिशन डायरेक्टर द्वारा सिविल सर्जन को जारी किए पत्र के अनुसार भविष्य में एनएचएम के पद पर लगे कर्मचारियों की छटनी का इशारा भी किया है।

नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा लगे कर्मचारियों को बजट का हवाला देकर हटाया जा रहा है। कर्मचारियों को हटाते समय विभाग के सामने दिक्कत आती है कि कर्मचारियों की किस आधार पर छंटनी की जाए।
विज्ञापन


ऐसे में अब नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से नई पॉलिसी बनाई गई है जिसके आधार पर ही कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। विभाग द्वारा बनाई गई पॉलिसी के अनुसार फर्स्ट कम लास्ट गो के आधार पर कर्मचारियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी कि जो कर्मचारी विभाग में सबसे पहले भर्ती हुआ था उसे सबसे अंतिम में हटाया जाएगा और जो अभी भर्ती हुआ था उसे पहले हटाया जा सकता है।

विभाग का मानना है कि पुराने कर्मचारियों को कार्य की अधिक जानकारी होती है ऐसे में उन्हें पहले न हटाया जाए। साथ में पत्र में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को नोटिस देने से पहले यह भी बताया जाए कि उन्हें किस वजह से हटाया जा रहा है।

विभाग की तरफ से पहले बजट का हवाला देकर प्रदेश से 618 आशा वर्कर, जिले से 22 जेएसएसके कर्मचारी, 2 काउंसलर, जिला बाल स्वास्थ्य आरंभिक केन्द्र से जिले से 4 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है।


कोर्ट की शरण में पहुंचे कर्मचारी
जिला बाल स्वास्थ्य आरंभिक केन्द्र से हटाए गए चार कर्मचारियों में से डाक्टर समेत तीन कर्मचारी कोर्ट की शरण में चले गए और उन्होंने कोर्ट से स्टे भी ले लिया है।

पत्र आया है उसके अनुसार फर्स्ट कम लास्ट गो के आधार पर भविष्य में कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
डा. मुनीष बंसल
कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed