फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity supply is being affected due to tree branches touching the wires

Fatehabad News: तार छू रही वृक्षों की टहनियों से बिजली की आपूर्ति हो रही प्रभावित

Thu, 28 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply is being affected due to tree branches touching the wires
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड से पेड़ों के बीच गुजर रही लाइन। संवाद
फतेहाबाद। शहर में हाई वोल्टेज बिजली के तार कई जगह हरे पेड़ों की टहनियों को छू रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है। बिजली निगम की ओर से हर वर्ष तार के आसपास की टहनियों की छंटाई की जाती है, लेकिन इस बार कई क्षेत्रों में यह कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि तार और पेड़ के टकराने से स्पार्किंग होती रहती है, जिससे टहनियां जलती हैं और ट्रांसफार्मर फेज हटने व जंफर जलने जैसी शिकायतें भी बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर बिजली निगम ने तार पर रबड़ चढ़ाया है, लेकिन इससे समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


बारिश और तेज हवा के दौरान तारों के टूटने और बिजली आपूर्ति ठप होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज अंधड़ में वृक्षों के साथ बिजली तार टूटने की भी आशंका बनी रहती है, जो गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इन स्थानों पर है समस्या

शहर के मुख्य मार्ग हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड, अनाज मंडी, बीघड़ रोड और भूना रोड सहित शहर की बतरा कॉलोनी, एमसी कॉलोनी और थाना रोड की आदि स्थानों पर वृक्षों की टहनियों तार छू रही हैं।


:: सर्दियों के सीजन में जब बिजली की मांग कम होती है उस समय जिन वृक्षों की टहनियां तार छू रही है उनकी छंटाई की गई है। मानसून के चलते कुछ स्थानों पर टहनियां फिर से तार छूने लगी हैं। दिवाली के बाद इन पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा।

-रविंद्र, एसडीओ शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed