{"_id":"66afc6de7ba4771fbe0e5b83","slug":"electricity-is-running-through-the-wires-hanging-on-dilapidated-pillarsofficer-unaware-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-120459-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जर्जर खंभों पर लटकते तारों में दाैड़ रही बिजली...अफसर अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जर्जर खंभों पर लटकते तारों में दाैड़ रही बिजली...अफसर अनजान
Sun, 04 Aug 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टॉउन में तारों के मकड़जाल से टेढ़ा हुआ बिजली का खंभा।
फतेहाबाद। शहर में बिजली निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। जर्जर खंभों और लटकते तारों के कारण शहर के लाजपतनगर, भीमा बस्ती, रामदासिया आदि मोहल्लों की गलियों में रहना खतरे का सबब बना है। इन मोहल्लों में बिजली के तार कहीं लटक रहे हैं तो कहीं तार घरों की छत को छू रहे हैं।
स्थानीय निवासी मोहनलाल, अशोक, राजू, किरण, विमरा देवी, रणजीत, रामकुमार और लवकेश आदि ने बताया कि बिजली के तार ढीले होकर उनके घरों की छतों से दो, तीन फुट तक पहुंच गए हैं। इस कारण बारिश के दिनों में घरों की दीवारों में करंट भी महसूस किया जा रहा है। इसके बारे में बिजली निगम के कर्मचारियों को कई बार शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे बरसात में हादसा होने का खतरा बढ़ रहा है।
लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं बदले जर्जर खंभे
बिजली निगम हर वर्ष मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, फिर भी बिजली निगम संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं कर सका है। ऐसे में शहर में लगे बिजली के खंभे झुकने लगे हैं। जर्जर हालत में लगे बिजली के खंभों से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। जर्जर हो चुके बिजली के इन खंभों पर टिके भारी ट्रांसफार्मर कभी भी गिर सकते हैं। निगम की लचर व्यवस्था के कारण शहर के कई खंभों में करंट आने लगता है। लटकते तार के मकड़जाल के कारण बिजली के खंभों पर खिंचाव ज्यादा हो रहा है। इससे बिजली के खंभे टेढ़े हो रहे हैं। इसके बावजूद बिजली निगम इन्हें नहीं सुधार रहा है।
विज्ञापन
कोट
शहर में लगे बिजली के जर्जर हो चुके खंभों को बदला जाएगा। शहर के गली-मोहल्लों में लटकते बिजली के ढीले तारों को कसा जाएगा। - मानिक, एसडीओ, शहरी उपखंड, फतेहाबाद।