फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   election, assembly, preparation, voters, fatehabad

विधानसभा चुनाव ः सबसे ज्यादा वोटर फतेहाबाद में, रतिया में सबसे कम

Sat, 21 Sep 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
election, assembly, preparation, voters, fatehabad
फतेहाबाद जिले का क्षेत्र । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। चुनाव आयोग ने प्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजा दी है और सत्ता की इस जंग के लिए 21 अक्तूबर का दिन मुकर्रर कर दिया है। इस बार जिले में पौने सात लाख वोटर फतेहाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से तीन विधायक चुनेंगे। उधर विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान होते ही जिला प्रशासन ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। फतेहाबाद जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल सात सौ पोलिंग बूथ हैं जिनमें से 135 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा : शहरी पोलिंग बूथ यहीं पर ज्यादा
फतेहाबाद विधानसभा की बात की जाए तो पूरे जिले में सबसे अधिक वोटर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 239251 वोटर हैं जिसमें 126812 पुरुष वोटर हैं जबकि महिला वोटरों की कुल संख्या 112439 है। ये आंकड़ा एक सितंबर तक का है। पूरे जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में फतेहाबाद विस में ही सबसे अधिक वोटर हैं। प्रशासन फाइनल आंकड़ा जल्द जारी करने की बात कह रहा है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो फतेहाबाद विधानसभा में कुल 237 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें से 64 पोलिंग बूथ शहरी क्षेत्र में हैं। ये आंकड़ा पूरे फतेहाबाद जिले में सबसे अधिक है। ग्रामीण बूथ कुल 173 हैं। चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार पिछले लोकसभा चुनावों के बाद एक सितंबर तक फतेहाबाद विस क्षेत्र में 2244 नए वोट बने हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में फतेहाबाद शहर के अलावा भट्टू और भूना शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं। वर्तमान में फतेहाबाद सीट से विधायक रहे बलवान सिंह दौलतपुरिया भाजपा में हैं और उन्होंने दुड़ाराम को ढाई हजार मतों से हराया था, वो भी भाजपा में आ चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद विस सीट पर कुल 85.10 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन

टोहाना विधानसभा : लोस चुनावों के बाद सबसे अधिक नए वोट यहां बने
फतेहाबाद जिले में शामिल टोहाना विधानसभा सीट इस बार वीआईपी सीट में मानी जा रही है। इसके पीछे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का यहां से विधायक होना है। टोहाना विस क्षेत्र में कुल 219715 वोटर हैं जिसमें 115901 पुरुष वोटर तथा 103814 महिला वोटर हैं। टोहाना विधानसभा में इस बार लोस चुनावों के बाद जिले में सबसे अधिक 32 सौ के करीब नए वोट बन चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस विस क्षेत्र में कुल 234 पोलिंग बूथ हैं जिसमें 36 बूथ अतिसंवेदनशील व 31 बूथ संवेदनशील हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में महज एक जाखल शहरी क्षेत्र है। इसके अलावा टोहाना विस के कुल 234 बूथ में से 46 शहरी बूथ हैं जबकि 188 ग्रामीण बूथ हैं। यहां पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बक्ला विधायक हैं और पिछली बार उन्होंने इनेलो के निशान सिंह को हराया था, लेकिन निशान सिंह अब जेजेपी में जा चुके हैं और कांग्रेस टिकट के लिए परमवीर और देवेंद्र सिंह बबली मैदान में जुटे हुए हैं। पिछले विस चुनावों में टोहाना में 83.84 प्रतिशत पोलिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया विधानसभा : ग्रामीण सीट में होती है गणना, वोटर भी सबसे कम
रतिया विधानसभा सीट जिले की इकलौती रिजर्व सीट है। चुनाव आयोग के अनुसार इस सीट पर कुल 214271 वोट हैं और ये आंकड़ा जिले में सबसे कम है। इतना ही नहीं, रतिया की गणना ग्रामीण सीट के रूप में होती है। इसके पीछे कारण ये है कि इस सीट के कुल 229 पोलिंग बूथ में से महज 24 पोलिंग बूथ ही शहरी क्षेत्र में आते हैं बाकी 205 बूथ ग्रामीण इलाके में ही हैं। इस सीट पर पिछली बार मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल ने चुनाव लड़ा था और इनेलो के रविंद्र बलियाला से महज साढ़े चार सौ वोटों से हार गई थी। इस बार सुनीता दुग्गल सांसद बन चुकी हैं और पिछली बार इनेलो विधायक बने रविंद्र बलियाला बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर लोस चुनावों के बाद 2777 नए वोट बने हैं। इस सीट पर पिछले विस चुनावों में कुल 80.39 प्रतिशत पोलिंग हुई थी।

इन बातों का ध्यान रखें वोटर
1. यदि किसी का वोट गलत बना हुआ है तो उसे फार्म नंबर 8 भरना होगा।
2. मतदाता सूची में नाम नहीं है तो इसका वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरकर आवेदन करना होगा।
3. एनवीएसपी एप की मदद से भी नए वोट के लिए अप्लाई कर सकते हैं
4. किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं वोटर
वर्जन
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनावों की घोषणा होते ही जिले में भी आचार संहिता लग चुकी है और जिला प्रशासन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी अधिकारियों को उनकी ड्यूटियां बताई जा चुकी हैं और हम जिले में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
- धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed