टोहाना। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। इसके चलते नगर परिषद की ओर से शहर के अनेक मुख्य मार्गों पर लगे राजनीतिक फ्लेक्सों को उतारने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर परिषद की ओर से शहर में पोस्टर उतारों अभियान चलाया गया। 72 घंटे में नगर परिषद शहर से सभी पोस्टरों का उतारने का दावा कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों रतिया रोड, हिसार रोड, रेलवे रोड, चंडीगढ़ रोड, बस स्टैंड रोड सहित अनेक जगहों पर पोस्टर उतारे और दीवारों पर लिखे स्लोगनों को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया। नगर परिषद की अलग-अलग टीमें आने वाले दिनों में इन पोस्टरों को उतारने का काम करेगी। इस बारे में ईओ नगर परिषद दीपक गोयल ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लग चुकी है जिसके चलते उनकी टीम द्वारा शहर में 12 बजे के बाद पोस्टर उतारने का कार्य किया गया।