{"_id":"5ed3e7888ebc3e9079600634","slug":"eldelry-corona-positive-on-foot-from-delhi-fatehabad-news-rtk5574063119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पैदल घर पहुंचा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पैदल घर पहुंचा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शहर में दो दिन बाद दूसरा पॉजिटिव केस आ गया है। भाटिया कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग 28 मई को दिल्ली से पैदल घर पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 मई को ही सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया था। रविवार सुबह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान के नेतृत्व में टीम भाटिया कॉलोनी में बुजुर्ग के घर पहुंची। बुजुर्ग को एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल के लिए बुजुर्ग के संपर्क मे आए फतेहाबाद में परिवार के 6 तथा दिल्ली में दो सदस्यों की सूची बनाई है।
सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गली को सील कर दिया। इसके अलावा तहसीलदार विजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया।
दिल्ली में मन नहीं लगा तो थैला उठाकर पैदल ही चल दिया
भाटिया कॉलोनी निवासी बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ फरवरी माह में अपने बेटे के पास मिलने के लिए गया था। मार्च माह में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। इस कारण वहीं फंस गया। सरकार की तरफ से अब छूट देने के बाद बुजुर्ग ने घर आने की इच्छा जताई लेकिन परिवार के लोगों ने मना कर दिया। बुजुर्ग ने दिल्ली में मन न लगने का कहकर 25 मई को पैदल ही चल दिया। 28 मई को बुजुर्ग दिल्ली से पैदल ही घर आ गया।
विज्ञापन
बहू बुलाकर लाई आशा वर्कर, किया क्वारंटीन
बुजुर्ग के दिल्ली के आनंदविहार से आने के बाद बहू उसी दिन आशा वर्कर को बुलाकर लाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग को अस्पताल में लेकर गई और सैंपल दिलवाने के बाद घर पर क्वारंटीन कर दिया। पॉजिटिव बुजुर्ग के घर पर तीन छोटे बच्चे, बहू व दो बेटे हैं।
बुजुर्ग ने हांसी से हिसार ली थी लिफ्ट, कई जगह पीया पानी :
66 साल का बुजुर्ग रुपये पास न होने पर भी दिल्ली से फतेहाबाद के लिए चल पड़ा। बेटे के मुताबिक रास्ते में उसने कई जगह वाटर कूलर से पानी पीया। एक व्यक्ति से पानी की बोतल ली थी और नहर से भी पानी पीया था। इसके अलावा हांसी तक पैदल आया और फिर यहां से हिसार तक लिफ्ट ली। हिसार से फतेहाबाद तक फिर पैदल घर पर आया। अहम बात यह है कि बुजुर्ग ने तीन दिन तक खाना नहीं खाया
बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है। संपर्क में आठ लोग आए हैं। तीन दिन बुजुर्ग खाली पेट रहा है सिर्फ रास्ते में एक जगह पानी की बोतल ली थी। इसके अलावा वाटर कूलर, हैंडपंप और नहर से पानी पीया है। लिफ्ट की बात मेरे सामने नहीं आई है। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।