फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   education, exam, exam centre, froad, case, haryana board, 10th, fatehabad

गणित पेपर की आंसरशीट लेकर फरार, घर जाकर लगा दी आग

Thu, 17 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
education, exam, exam centre, froad, case, haryana board, 10th, fatehabad
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दसवीं कक्षा के परीक्षा केंद्र में एक छात्र गणित के पेपर की आंसरशीट लेकर फरार हो गया। इसके बाद घर जाकर उसने खुद आसंरशीट को आग लगा दी। पुलिस द्वारा आरोपी छात्र को हिरासत में लेने के बाद छात्र ने खुद खुलासा किया कि उसने परीक्षा में पास होने के लिए यह सब कुछ किया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, छात्र नाबालिग है इसलिए उसे बेल मिल गई।
विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा थी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के परीक्षा केंद्र में परीक्षा खत्म होने पर ड्यूटी पर तैनात अध्यापक सेवा सिंह छात्रों से आंसरशीट लेने लगे। इसी दौरान एक छात्र आंसर शीट लेकर फरार हो गया। सेवा सिंह ने इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक को दी। केंद्र अधीक्षक ने आरोपी छात्र का डाटा देखा तो उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

 
केंद्र अधीक्षक ने इसकी सूचना छात्र के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद छात्र को हिरासत में ले लिया। छात्र से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने आंसरशीट को जला दिया है। पुलिस छात्र को साथ लेकर गई और जलाई गई आंसर शीट की प्रतियों को कब्जे में ले लिया। बाद में, अध्यापक सेवा सिंह की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसरशीट गुम कर दो पास हो जाओगे
पकड़े जाने के बाद छात्र ने खुलासा कि उसे किसी युवक ने बताया था कि अगर आंसरशीट गायब कर दो तो बोर्ड पास कर देता है। उसका गणित का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसलिए उसने पेपर को गायब करने की मंशा से आग ही लगा दी।


आरोपी छात्र के खिलाफ 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवा दिया गया है। एफआईआर की कॉपी व जलाई गई आंसरशीट की राख तथा छात्र के बयान की कॉपी को बोर्ड कार्यालय में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई बोर्ड द्वारा की जाएगी।
सेवा सिंह, शिकायतकर्ता अध्यापक, परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed