फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dushyent soon be healthy : Abhey

दुष्यंत मेरा बच्चा, मेरा भतीजा है, भगवान से दुआ है कि कोरोना से जल्द ठीक होकर लौटे : अभय

Tue, 06 Oct 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dushyent soon be healthy : Abhey
फतेहाबाद के लघुसचिवालय परिसर में पत्रकारों से बात करते इनेलो नेता अभय चौटाला। - फोटो : Fatehabad
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा के हरियाणा में प्रवेश के बारे में इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के हितों के लिए यात्रा है तो ये अच्छा कदम है। इससे पहले जिस पंजाब से राहुल गांधी हरियाणा में आ रहे हैं, उसके मुख्यमंत्री को बोलकर हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल के पानी पर तो हां भरवा देते। उन्होंने मीडिया से कहा कि इससे कांग्रेस का दोगला चेहरा उजागर हो रहा है। मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में इनेलो के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभय चौटाला फतेहाबाद पहुंचे और लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरकार का निकम्मापन छिपाने को किया आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल : अभय
सिरसा में किसानों पर आंसू गैस व वाटर कैनन के इस्तेमाल पर अभय चौटाला ने कहा कि वह सुबह किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन प्रशासन व सरकार की लापरवाही और निकम्मेपन को छिपाने के लिए ये कदम उठाया है। किसान आगामी बरोदा उपचुनाव में सरकार को उसकी राजनीतिक हैसियत दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा और इसको लेकर इनेलो की औपचारिक तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा की जमानत जब्त होगी और इनेलो उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल करेगा। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर कैरों, सुमनलता सिवाच सहित कई इनेलो नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान से दुआ है दुष्यंत कोरोना से जल्द ठीक होकर लौटें : अभय
मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे कहा गया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो उन्होंने तपाक से कहा- दुष्यंत मेरा बच्चा है, मेरा भतीजा है। मैं भगवान से दुआ करता हूं कि वो जल्दी ठीक होकर लौटें। उन्होंने कहा कि हमारे मतभेद सिर्फ राजनीतिक हैं। हम एक परिवार के सदस्य हैं और हमेशा एक-दूसरे का ध्यान रखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed