फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Driving licence and RC crisis, chip card outage stalls people's work

Fatehabad News: ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का संकट, चिप कार्ड खत्म होने से अटका लोगों का काम

Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Driving licence and RC crisis, chip card outage stalls people's work
खाली पड़ा फतेहाबाद का ई-दिशा केंद्र। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले दो माह से नए व पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का इंतजार कर रहे आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले सिर्फ लोग ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से परेशान थे, अब करीब 15 दिनों से आरसी बनवाने के लिए भी लोगों को दिक्कत आ रही है। इसका कारण कोई प्रशासनिक देरी नहीं, बल्कि लाइसेंस प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले चिप वाले स्मार्ट कार्ड की कमी होना है।
विज्ञापन




करीब दो माह से विभाग के पास जिस पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी प्रिंट होते है, उस चिप कार्ड का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस वजह से, जिन नागरिकों के लाइसेंस व आरसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके भौतिक स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी प्रिंट होकर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण अकेले फतेहाबाद में एक हजार से अधिक लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस व करीब 175 वाहनों की आरसी रुकी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार ई-दिशा केंद्र में बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी को लेकर जो चिप वाले कार्ड देने होते है, उसकी सप्लाई की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी हुई है। जो समय के अनुसार कार्ड की सप्लाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-दिशा केंद्र में आए आवेदक मनोज कुमार ने बताया कि मैंने अपना नया वाहन खरीदा है और रजिस्ट्रेशन कराए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन मुझे अपने वाहन की आरसी नहीं मिली है। अब रोजाना गाड़ी को चलाते समय यह डर रहता है कि कहीं पुलिस रोक न लें, नहीं तो चालान कट जाएगा। वहीं आरसी न होने प्रशासन की लापरवाही है। अगर चालान कटेगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।







ड्राइविंग लाइसेंस गुम होने के बाद दोबारा आवेदन करने वाले आवेदक अमित कुमार ने बताया कि मेरा ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो चुका है, जिसके लिए वह काफी दिन पहले आवेदन कर चुके है। काफी दिनों से इंतजार करने के बाद भी लाइसेंस बनकर नहीं आया है। अगर चेकिंग के दौरान चालान कट जाए, तो इसकी भरपाई कौन करेगा। विभाग को समस्या का कोई तो समाधान निकालना चाहिए।

----



आवेदक परेशान, ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रहे लोग

नए व पुराने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले और टेस्ट पास कर चुके नागरिक ई-दिशा केंद्र के लगातार चक्कर काट रहे हैं। बिना कार्ड के उनका लाइसेंस केवल एक डिजिटल रिकॉर्ड बनकर रह गया है, जिसे हर जगह वैध दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो चुके है, वे आवेदन तो कर चुके है, लेकिन उन्हें भी ड्राइविंग लाइसेंस फिजिकल तौर पर नहीं मिल रहा है।

----

चालकों को सता रहा चालान का डर

लोगों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी न मिलने के कारण सबसे ज्यादा डर चालान कटने की है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) साथ रखना अनिवार्य है। कागजात न होने पर 5 हजार या उससे अधिक का चालान हो सकता है।


----

कार्ड की सप्लाई के लिए अधिकारी लिख चुके हैं पत्र



सूत्रों के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनने में उपयोग होने वाले चिप वाले कार्ड के बारे में अधिकारी कार्ड सप्लाई करने वाली कंपनी को इसकी सप्लाई के लिए कई बार पत्र लिख चुकी है। ई-दिशा केंद्र में 15 अक्तूबर से इनकी सप्लाई बाधित है।

---

पूरे प्रदेश में ये दिक्कत आ रही है। चिप कार्ड के लिए उच्च अधिकारियों को लिख चुके हैं, उम्मीद है जल्द समाधान होगा।

-राजेश कुमार, एसडीएम फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed