{"_id":"601303d78ebc3e2c5153e0ad","slug":"draw-of-reservation-of-wards-canceled-fatehabad-news-rtk5928524124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी में शामिल पार्षद नहीं पहुंचे पंचकूला, नप चुनाव से पहले होने वाले वार्डो के आरक्षण का ड्रा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी में शामिल पार्षद नहीं पहुंचे पंचकूला, नप चुनाव से पहले होने वाले वार्डो के आरक्षण का ड्रा रद्द
विज्ञापन
नगर निकाय विभाग की तरफ से नगर परिषद के मई में संभावित चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है लेकिन इससे पहले वीरवार को पार्षद पद के दावेदारों को झटका लगा है। नप के वार्डों का आरक्षण व महिला वार्डों के रोटेशन का ड्रा रद्द हो गया है। पंचकूला में वीरवार को नगर परिषद फतेहाबाद के वार्डों के आरक्षण को लेकर ड्रा निकाला जाना था। अभी ड्रा की अगली तारीख तय नहीं की गई है। ड्रा के लिए नगर निकाय ने फतेहाबाद नगर परिषद के दो महिला पार्षदों समेत पांच पार्षदों की कमेटी बनाई थी लेकिन कोई भी सदस्य ड्रा में शामिल नहीं हुआ इसके चलते नगर निकाय को रद्द करना पड़ा। कमेटी में वार्ड नंबर 10 की पार्षद अनीता कुक्कड़, पार्षद वार्ड नंबर 17 से अनिल कुमार, पार्षद वार्ड नंबर तीन से राकेश कुमार, पार्षद वार्ड नंबर 6 से रानी देवी, पार्षद वार्ड नंबर 25 से राजेश कुमार को शामिल किया है।
पार्षदों का कहना है कि उन्हें एक दिन पहले रात को सूचना दी गई और वह भी व्हटसएप के जरिये सूचना दी गई। इसके चलते वह ड्रा में शामिल नहीं हो पाए। ईओ अरविंद बाल्याण का कहना है कि एक दिन पहले सूचना लिखित में भेज दी गई थी। सूचना समय पर न देने के आरोप गलत है।
ड्रा का बेसब्री से रहा पार्षद और दावेदारों को इंतजार : नगर परिषद चुनाव को लेकर निकलने वाले ड्रा का पार्षदों और पद के लिए खड़े होने वाले उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार रहा। दिन भर ड्रा को लेकर चर्चा चलती रही। ड्रा के लिए ईओ नगर परिषद पंचकूला गए थे। ड्रा से पता चलेगा कि कौन किस वार्ड से चुनाव लड़ सकेगा। वार्ड जनरल, महिला अनुसूचित जाति, महिला जनरल और बीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित किए जाएंगे, इसके बाद उसी कैटेगरी का दावेदार चुनाव लड़ सकेगा। फतेहाबाद में फिलहाल 25 वार्ड है।
विज्ञापन
जनरल वार्ड हो सकते है महिला आरक्षित :
नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक अभी जो वार्ड महिला आरक्षित है वह जनरल हो जाएंगे और जो वार्ड जनरल वार्ड है वह महिला आरक्षित हो सके है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड में भी बदलाव संभव है।
जानिए पिछले ड्रा में क्या रही थी स्थिति : नगर निकाय ने पिछले चुनाव से पहले ड्रा निकाला गया था उसके मुताबिक वार्ड नंबर 1, 2, 3, 7, 9, 12, 14, 17, 20, 23 जनरल श्रेणी, वार्ड नंबर 4 और 22 अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 5, 6, 16 महिला अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 8, 10, 11, 13, 15, 18, 19, 21 जनरल महिला तथा वार्ड 24 और 25 बीसी श्रेणी के लिए आरक्षित की गई थी।
चेयरमैन का ड्रा अभी नहीं : चेयरमैन पद के लिए ड्रा अभी नहीं निकाला जाएगा। अभी फिलहाल पार्षद पद के लिए ड्रा निकाला जाएगा। हालांकि चेयरमैन पद के लिए अभी से दावेदारी चल रही है। ड्रा निकलने के बाद कई दावेदार सामने आ जाएंगे।
14 को पत्र आया और एक दिन पहले बताया गया : कुक्कड़
ड्रा कमेटी में शामिल होने के लिए हमें एक दिन पहले देर शाम को सूचना दी गई जबकि नप अधिकारियों के पास 14 जनवरी का पत्र आया हुआ है। देरी से सूचना मिलने के कारण पंचकूला नहीं जा पाए। नप अधिकारियों की लापरवाही के कारण रद्द हुआ है।
- सोनू कुक्कड़, पार्षद प्रतिनिधि।
हमें रात को व्हटसएप के जरिये बताया गया कि ड्रा में शामिल होने के लिए पंचकूला जाना है। इतनी जल्दी तैयारी कैसे हो सकती थी।
- रानी देवी, पार्षद।
हमें जब सूचना मिली तो हमारी तरफ से एक दिन पहले सूचना दे दी गई। देरी से सूचना देने के आरोप गलत है। फिलहाल कोई भी पार्षद न जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है। - अरविंद बाल्याण, ईओ, नगर परिषद।