फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dog terror... Five people, including a child, were bitten.

Fatehabad News: कुत्तों का आतंक...बच्चे समेत पांच लोगों को नोंचा

Thu, 25 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:29 PM IST
सार

फतेहाबाद में राजीव गांधी पार्क के पास आवारा कुत्तों के हमलों से लोग परेशान हैं। हाल ही में सात वर्षीय बच्चे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। नगर परिषद की कार्रवाई में देरी से नागरिकों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Dog terror... Five people, including a child, were bitten.
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बच्चे को कुत्ते काटने की जानकारी देते हुए परिजन। संवाद

विस्तार

फतेहाबाद। शहर में कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे है। राजीव गांधी पार्क के पास सात साल के बच्चे की छाती को कुत्ते ने नोंच लिया। इसके अलावा दो दिन में चार अन्य लोगों को भी कुत्ते ने नोंचा है। परिजन नगर परिषद कार्यालय में बच्चे को लेकर पहुंचे और समाधान की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद को फोन कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।फोन करने पर बस बार-बार आने की बात कह रहे हैं लेकिन अब तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


राजीव गांधी चौक निवासी विशाल ने बताया कि उसका बेटा भूवन गली में खेल रहा था। इस दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया और छाती पर नोंच लिया। उसी कुत्ते ने चार अन्य लोगों को भी काटा है।
विज्ञापन


नगर परिषद ने दे रखा है ठेका

नगर परिषद प्रशासन ने शहर में कुत्तों को पकड़कर उनके नसबंदी व टीकाकरण को लेकर निजी एजेंसी को ठेका दे रखा है। ये ठेका एक साल के लिए दिया गया और प्रति कुत्ते के हिसाब से नगर परिषद 982 रुपये भुगतान कर रहा है। इधर नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने पर वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना 25 से 30 लोग पहुंच रहे है। आसपास के गांवों से भी लोग नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने को आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नगर परिषद की तरफ से शहर में कुत्तों को पकड़कर उनके नसबंदी और टीकाकरण का काम एजेंसी द्वारा जारी है। अगर कहीं ज्यादा दिक्कत आ रही है समाधान किया जाएगा।

सतपाल सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed