फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Documents related to drug de-addiction camp stolen from civil surgeon's office

सिविल सर्जन कार्यालय से नशा मुक्ति कैंप से जुड़े दस्तावेज चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Documents related to drug de-addiction camp stolen from civil surgeon's office
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय से नशा मुक्ति कैंपों से जुड़े दस्तावेजों को चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण की शिकायत पर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले में सिविल सर्जन कार्यालय के ही कई कर्मचारियों की मिलीभगत होने का अंदेशा जताया गया है। आरोप है कि अज्ञात कर्मचारियों ने ही ईमेल से दस्तावेज बाहर भेजे है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने पुलिस अधीक्षक को 10 मार्च 2022 को शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके कार्यालय से नशा मुक्ति कैंप से जुड़े सरकारी दस्तावेज चुराकर उनको व अन्य अधिकारियों को बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने शिकायत में बताया था कि उनके कार्यालय में वर्ष 2020 व 2021 के दौरान लगाए गए नशा मुक्ति कैंप के दस्तावेज पड़े थे जिसको उन्हीं के कार्यालय के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके चुरा लिया और एक फर्जी ईमेल आईडी से दस्तावेजों को उपरोक्त व्यक्ति को भेज दिया। इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके उनको व उनके अधीन अधिकारियों को बदनाम करने का प्रयास किया। जबकि ये दस्तावेज आरटीआई के माध्यम से न लेकर उनके कार्यालय से चुराए गए हैं। फिलहाल शहर पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल की रिपोर्ट और उच्च अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत के आधार पर फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed