फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Diwali: Two hours auspicious time for Lakshmi Puja

दिवाली : लक्ष्मी पूजन के लिए दो घंटे शुभ मुहूर्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Diwali: Two hours auspicious time for Lakshmi Puja
जवाहर चौक में स्थ्ति दुकान के बाहर लगी स्टाल से सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। दिवाली पर्व से एक दिन पहले और धनतेरस के दूसरे दिन भी बुधवार को बाजार गुलजार रहा। लोगों ने बुधवार को भी बाजार में जमकर खरीदारी की। वीरवार को भी दिवाली पर्व के दिन खूब खरीदारी होने की उम्मीद है। वहीं दिवाली के दिन लक्ष्मी और गणेश पूजन के लिए दो घंटे शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात रहे। दिवाली पर्व पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए 110 जवान तैनात किए गए हैं। इसमें पुलिसकर्मी और होमगार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर रेडिमेड गारमेंटस से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों द्वारा दी जा रही खरीद का ग्राहक फायदा उठा रहे है। इसके अलावा मोबाइल विक्रेताओं द्वारा भी छूट के साथ गिफ्ट दिए जा रहे है। जिसके चलते दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक में भीड़ ज्यादा होने के कारण चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी रविश कुमार का कहना है कि थाना रोड पर होमगार्ड तैनात किए गए हैं ताकि जाम न लगे। इसके अलावा सिविल वर्दी में भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पटाखे न खरीद सकेंगे और न बजा पाएंगे
प्रशासन ने इस बार भी पिछले साल की तरह पटाखों की बिक्री और बजाने पर रोक लगा रखी है। पटाखा गोदाम पर बिक्री न हो पाए इसके चलते पीसीआर तैनात की गई है और गोदाम के बाहर पुलिसकर्मी बिठाए गए है। भोडिया खेड़ा में पटाखा गोदाम में रोक के बावजूद बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपायुक्त ने पटाखा बिक्री रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर भी ड्यूटी करेंगे स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी
दिवाली पर्व पर लोग जहां परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे वहीं स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। दिवाली के दिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में एनेथिसिया डॉ. सुभाष, इमरजेंसी वार्ड में डॉ. सुरेश, डॉ. निरपाल, डॉ. राशिद तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी डॉक्टर ऑन कॉल तैनात रहेंगे। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी करेंगे।

शाम 6:10 से रात 8:06 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त
दिवाली के अवसर पर सुबह पूजन के लिए दो घंटे का मुहूर्त रहेगा। शाम को 6 बजकर 10 मिनट से स्थिर वृषभ लग्न में रात 8 बजकर 6 मिनट तक तक पूजा की जा सकेगी। व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम और दुकानों के लिए दोपहर में तथा शाम के समय भी मुहूर्त रहेंगे। इस बार दिवाली के दिन ग्रह स्थिति बहुत शुभ है।
- पंडित महेंद्र प्रसाद

थाना रोड पर दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं।

थाना रोड पर दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed