{"_id":"671913dc50972e9da809e1a4","slug":"divisional-commissioner-suspended-dcs-pa-rishikesh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124091-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मंडल आयुक्त ने डीसी के पीए ऋषिकेश का किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मंडल आयुक्त ने डीसी के पीए ऋषिकेश का किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। हिसार मंडल के आयुक्त पीसी मीणा की ओर से फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर के पीए ऋषिकेश को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ-साथ ऋषिकेश का जींद तबादला भी कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद फतेहाबाद के लघु सचिवालय के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। हालांकि अभी तक स्पष्ट रूप से ऋषिकेश के निलंबन के कारणों की जानकारी किसी के पास नहीं आई है।
गौरतलब है कि स्टेनोग्राफर ऋषिकेश लंबे समय से फतेहाबाद डीसी के पीए के तौर पर कामकाज देख रहे थे। कई बार उनके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर आवाजें उठती रही हैं। कुछ महीने पहले एक फर्म के फर्जीवाड़े में भी उनका नाम आया था। मगर बाद में वह जांच दब गई थी। लघु सचिवालय के सूत्रों के अनुसार यह भी बात सामने आई है कि मनदीप कौर से पहले डीसी रहे राहुल नरवाल ने लंबे समय से तैनात वाहन पंजीकरण क्लर्क, मोटर लाइसेंस क्लर्क, रजिस्ट्री क्लर्क व नाजर के तबादले कर दिए थे।
मगर मनदीप कौर के कार्यभार संभालते ही पीए ऋषिकेश ने पुराने डीसी के तबादलों को रद्द करवा दिए। इसी तरह चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कई कर्मचारियों के अच्छी सीटों पर तबादले किए थे, लेकिन वे तबादला आदेश पहले दर्शा दिए गए। इन मामलों की शिकायत मंडल आयुक्त पीसी मीणा के पास डीसी कार्यालय के ही कर्मचारियों के माध्यम से पहुंच गई। पीए के कारण फतेहाबाद का डीसी कार्यालय कर्मचारियों की आपसी खींचतान का अखाड़ा बना हुआ है।