फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District on the path of development, construction of hospital started after 16 years, medical college also found

विकास की राह पर जिला, 16 साल बाद शुरू हुआ अस्पताल का निर्माण, मेडिकल कॉलेज भी मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
District on the path of development, construction of hospital started after 16 years, medical college also found
अमर उजाला हिसार यूनिट स्थापना दिवस विशेष
विज्ञापन

विकास की राह पर जिला, 16 साल बाद शुरू हुआ अस्पताल का निर्माण, मेडिकल कॉलेज भी मिला
बारिश पानी निकासी के लिए चिल्ली झील और कन्या स्कूल में डिस्पोजल टैंक के पूरे हुए प्रोजेक्ट
नया बस स्टैंड तैयार लेकिन शुरू होने का इंतजार
- फतेहाबाद से भूना मार्ग इसी साल होगा चौड़ा, बरसीन तक बन रहा फोरलेन
फोटो नंबर 21 की सीरिज
मुकेश खुराना
फतेहाबाद। जिला विकास की राह पर चल रहा है। जिला 26वें साल में प्रवेश करने वाला है और इन 25 सालों में जिले में कई बड़े बदलाव आए हैं। कई बड़े प्रोजेक्ट बने जिन पर काम शुरू हुआ और पूरा हो गया और कई अब शुरू हो चुके हैं। जिले के मुख्य मुद्दों को उठाने में अमर उजाला की अहम भूमिका रही है।
अमर उजाला हिसार संस्करण को चार साल पूरा हो गया है। इन चार साल में भी ने शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, जल निकासी और ग्रामीण क्षेत्र के मुद्दों को गंभीरता से उठाया और आवाज बना। नतीजन कई प्रोजेक्टों पर काम भी पूरा हो गया और जनता को फायदा मिला और कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में भी है। जिन पर अगले दो से तीन सालों में काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 10 में 200 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण शुरू हो चुका है। आठ मंजिला अस्पताल यहां पर बनने जा रहा है। वर्ष 2006 में इसको लेकर घोषणा हुआ थी। करीब 16 साल तक प्रोजेक्ट नक्शे और बजट में फंसा रहा। आखिरकार अब हुडा सेक्टर 10 में अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ है। यहां पर डॉक्टरों व स्टाफ के लिए आवासीय कॉलोनी भी होगी। करीब 234 करोड़ से निर्माण पूरा होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन भी हुई अलॉट
स्वास्थ्य जिले का अहम मुद्दा रहा है। सबसे बड़ी वजह डॉक्टरों की कमी रही है। अमर उजाला ने जिले में उच्च शिक्षण संस्थान की मांग जन आंदोलन बनाकर उठाई। सैकड़ों लोगों को इस अभियान से जोड़ा। इसके बाद सरकार ने इसी साल जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की है। इसको लेकर जगह भी अलॉट हो गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज बनता है तो स्वास्थ्य सेवाओं को फायदा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
एक साल में दो डिस्पोजल टैंक हुए तैयार, आधे हिस्से में जल निकासी समस्या होगी खत्म
शहर का विस्तार होने के साथ-साथ बारिश में जल निकासी गंभीर समस्या बन गई। तीन साल से जवाहर चौक, धर्मशाला रोड और तुलसीदास चौक बारिश के बाद पानी निकासी न होना गंभीर समस्या बन गई। धर्मशाला रोड पर युवक की मौत भी हुई। लगातार मुद्दा उठा तो प्रशासन ने कन्या स्कूल और चिल्ली झील पर डिस्पोजल टैंक बनाने का काम एक साल में पूरा कर लिया है। दोनों टैंक शुरू हो चुके है। उम्मीद है बारिश आई तो 80 फीसदी तक पहले जैसी समस्या नहीं रहेगी। बारिश पानी रंगोई नाले में डाला जाएगा।
साइबर थाना होगा शुरू, शहर थाने को मिलेगी नई बिल्डिंग
सोशल मीडिया का प्रयोग बढ़ने के साथ जिले में साइबर क्राइम भी बढ़ा है। जिला में पहला साइबर क्राइम थाना मंजूर हो गया है। अस्थायी रूप से सदर थाना के मित्र कक्ष में साइबर क्राइम थाना शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा शहर थाना को भी जल्द नए थाना की बिल्डिंग मिल जाएगी। हुडा सेक्टर में शहर थाना का निर्माण चल रहा है।
शहर को मिले दो नए प्राइमरी स्कूल, खुले में पढ़ने को थे मजबूर
शहर के भट्ठा कॉलोनी के बस्ती भीमां प्राइमरी स्कूल और स्वामी नगर के प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थी जगह कम होने के चलते खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर थे। इसको लेकर अमर उजाला ने ही मुद्दा उठाया गया और इसी साल दोनों प्राइमरी स्कूल शुरू हो गए है। स्वामी नगर का प्राइमरी स्कूल पंचायत द्वारा वर्ष 2012 में दी गई जगह पर शुरू हो गया है तो भट्ठा कॉलोनी का प्राइमरी स्कूल पुराना कोर्ट परिसर में मिली जगह पर शुरू हो चुका है।

नया बस स्टैंड तैयार, शुरू होने का इंतजार :
शहर की आबादी बढ़ने और यातायात प्रभावित होने और भविष्य को देखते हुए नया बस स्टैंड तैयार हो चुका है। लेकिन अभी तक शुरू नहीं किया गया है। पेयजल पाइप लाइन भी डाली जा चुकी है। बस स्टैंड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed