फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District level junior open athletics competition on 14th in Dhingsara

Fatehabad News: जिलास्तरीय जूनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 को ढिंगसरा में

Wed, 03 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
District level junior open athletics competition on 14th in Dhingsara
फतेहाबाद। जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला स्तरीय जूनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 सितंबर को गांव ढिंगसरा के खेल मैदान में किया जाएगा। इसमें जूनियर वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 रहेगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन फतेहाबाद के जिला सचिव बलवान पारता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। संबंधित स्कूलों को सूचना भेज दी गई है और खिलाड़ियों को तैयारी में जुटने को कहा गया है, प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इसके साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और चक्का फेंक जैसे फील्ड इवेंट्स भी होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। विजेता खिलाड़ी आगामी 21 और 22 सितंबर को करनाल के कर्ण स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

सचिव बलवान पारता ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से आह्वान किया कि वे समय पर खेल मैदान में पहुंचे और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ खेलों में भाग लेने से खिलाड़ियों में निखार आता है और यही उन्हें आगे सफलता की राह दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed