{"_id":"687000c13bb93f53040df80e","slug":"dispose-of-the-seized-vehicles-immediately-and-make-the-premises-organized-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136725-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जब्त वाहनों का शीघ्र निपटारा कर परिसर व्यवस्थित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जब्त वाहनों का शीघ्र निपटारा कर परिसर व्यवस्थित करें
Thu, 10 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों निर्देश देते एसपी। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने थाना सदर फतेहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, लंबित मामलों, जन सुविधाओं एवं रिकॉर्ड प्रबंधन की समीक्षा की और निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में लावारिस और जब्त वाहनों की स्थिति का जायज़ा लिया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि इन वाहनों का जल्द विधिक निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सुव्यवस्थित परिसर जनता के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है और कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
एसपी ने कहा कि थाना एक विश्वास का केंद्र होता है, जहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को भरोसा होना चाहिए कि उनकी बात गंभीरता से सुनी जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह शिकायतकर्ताओं की बात सुनें और सुनिश्चित करें कि कोई भी निराश न लौटे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएसपी जगदीश कुमार, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, प्रवक्ता उपनिरीक्षक राहुल कुमार उपस्थित रहे।