{"_id":"627954a90ab7e070b5183143","slug":"disposal-tank-incomplete-monsoon-can-again-become-a-disaster-for-dharamshala-road-fatehabad-news-hsr631216796","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्पोजल टैंक अधूरा, धर्मशाला रोड के लिए फिर आफत बन सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्पोजल टैंक अधूरा, धर्मशाला रोड के लिए फिर आफत बन सकता है मानसून
विज्ञापन
फतेहाबाद का तुलसी दास चौक जहां पर मानसून में जलभराव होता है।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मानसून में पिछले दो सालों से मुसीबत झेल रहे धर्मशाला रोड के दुकानदारों को एक बार फिर संकट झेलना पड़ सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लेटलतीफी के चलते बारिश के पानी की निकासी का प्रोजेक्ट अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। कन्या स्कूल के बाहर बनाए जा रहे डिस्पोजल टैंक का काम करीब 75 फीसदी पूरा हो गया है लेकिन अभी तक मोटरें नहीं आई हैं। मोटरों के बिना पानी निकासी नहीं हो पाएगी। ये ही नहीं सन्यास आश्रम रोड से चिल्ली क्षेत्र में बनाए गए डिस्पोजल टैंक तक पाइपलाइन ही नहीं डाली गई है।
बता दें कि पाइपलाइन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा था। दुकानदार पाइप लाइन के लिए सड़क उखाड़ने को लेकर तैयार नहीं है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि विवाद को सुलझा लिया गया है। अहम बात यह है कि प्री मानसून एक से डेढ़ माह बाद आ जाएगा लेकिन धर्मशाला रोड़ और तुलसीदास चौक से पानी निकासी के लिए अभी प्रबंध अधूरे हैं। संवाद
33 लाख से कन्या स्कूल में बन रहा डिस्पोजल टैंक
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब डेढ़ साल पहले राजकीय कन्या स्कूल में डिस्पोजल टैंक बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। टैंक को लेकर टेंडर लगाया गया और प्रक्रिया भी पूरी हो गई। लेकिन अड़चनों के चलते काम लटका रहा। अब डेढ़ माह पहले इसको लेकर काम शुरू हुआ है। डिस्पोजल टैंक बनाने पर करीब 33 लाख 8 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
बारिश के पानी की निकासी का यह है प्लान
धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक पर जमा होने वाले बरसाती पानी को पहले डिस्पोजल टैंक में डाला जाएगा। पानी निकालने के लिए यहां पर तीन पंप सेट लगेंगे। एक पंप सेट करीब 4 हजार लीटर प्रति मिनट के हिसाब से पानी निकालेगा। पानी निकालने के लिए धर्मशाला रोड, सन्यास आश्रम रोड होते हुए चिल्ली तक पाइप लाइन बिछाने की योजना है। पाइप से पानी चिल्ली में बने डिस्पोजल टैंक तक पहुंचेगा। यहां से पंप सेट के जरिये रंगोई नाले में निकाला जाएगा।
धर्मशाला रोड पर बरसाती पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हो चुकी है युवक की मौत
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब ढाई साल पहले यहां पर सीवरेज के लिए डाली गई पाइपलाइन मुसीबत बन चुकी है। दो साल से मानसून में यहां पर हालात खराब हो जाते हैं, करीब तीन से चार फुट तक पानी जमा होता है। वर्ष 2020 में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत भी हो गई थी। इसके अलावा पिछले साल भी दुकानदारों ने कई दिनों तक प्रदर्शन भी किए थे। लेकिन बावजूद इसके जनस्वास्थ्य विभाग समय पर इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पाया है।
कोट
सन्यास आश्रम रोड से चिल्ली तक पाइप लाइन डालने को लेकर पिछले दिनों बैठक हुई थी, उसमें ये सहमति बनी है कि आरसीसी सड़क का न तोड़ा जाए बल्कि साइड में इंटरलॉकिंग को उखाड़कर वहां से पाइप लाइन डाली जाए, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।
-मनोज नारंग, निवर्तमान, पार्षद प्रतिनिधि
कन्या स्कूल के बाहर बन रहे डिस्पोजल टैंक का करीब काम पूरा हो गया है, मोटर के ऑर्डर किए गए हैं, जल्द जाए जाएंगी। मानसून से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। सन्यास आश्रम रोड से चिल्ली तक पाइप लाइन डालने का काम जल्द पूरा कर देंगे।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

फतेहाबाद में कन्या स्कूल के बाहर बनाया जा रहा डिस्पोजल टैंक।- फोटो : Fatehabad