फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Diesel theft by breaking 15 feet under the ground

15 फुट जमीन के नीचे सेंध लगाकर डीजल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Diesel theft by breaking 15 feet under the ground
गांव अहरवां में तेल चोरी के लिए बिछाई पाइप लाइन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव अहरवां में रजवाहे के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की पाइप लाइन से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। बठिंडा के रामामंडी से बहादुरगढ़ तक पाइप लाइन जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। करीब 15 फुट जमीन में खोदाई करके पाइप लाइन में सेंध की गई। पाइप लाइन से डीजल कितना चोरी हुआ है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन पंजाब के बठिंडा रामामंडी से बहादुरगढ़ तक गुजरती हैं। रामामंडी की रिफाइनरी में तेल को रिफाइंड करके बहादुरगढ़ प्लांट में भेजा जाता है। इस पाइपलाइन डीजल की सप्लाई जाती है। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे गांव अहरवां में रजवाहे के पास 15 फुट जमीन में खोदाई करके पाइपलाइन में वॉल्व लगाया गया। इसके अलावा इस वॉल्व से पाइप को जोड़ा गया। बताया जा रहा है कि कंपनी कार्यालय में अलार्म बजने पर टीम सर्च करते हुए सुबह पहुंची और यहां पर पाइपलाइन में वॉल्व लगा मिला। इसके अलावा पास में ही वॉल्व के साथ पाइप जुड़ी मिली और कुछ ही दूरी पर ड्रम भी पड़े मिले। सुबह हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सुपरवाइजर वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे और यहां के प्रशासन को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

फतेहाबाद में तेल चोरी का पहला मामला
बठिंडा से बहादुरगढ़ जा रही इस पाइपलाइन में तेल चोरी का पहला मामला है। बताया जा रहा है कि तेल चोरी करने के गिरोह में कई लोग है, तभी इतनी खोदाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पाइप लाइन में सुराख करके तेल चोरी का मामला आया है। मामले को लेकर फिलहाल जांच की जा रही है।
- अजायब सिंह, डीएसपी
-------

गांव अहरवां में डीजल पाइपलाइन को ठीक करते कर्मचारी।

गांव अहरवां में डीजल पाइपलाइन को ठीक करते कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed