फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devendra Babli will remain silent

4 जून के बाद चुप हो जाएंगे देवेंद्र बबली : दिग्विजय चौटाला

Wed, 15 May 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devendra Babli will remain silent
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते जजपा महासचिव दि​ग्विजय सिंह चौटाला।
फतेहाबाद। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली के पार्टी तोड़ने की आशंकाओं पर कहा कि उन्होंने ऐसा प्रयास किया था। मगर सभी विधायकों ने उनको साफ मना कर दिया। धोखा खाने का हमारा तो इतिहास रहा है। मेरे परदादा चौधरी देवीलाल को भजनलाल ने धोखा देकर सरकार बनाई थी। इसके बाद समता पार्टी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिर राष्ट्रीय लोकदल बना, फिर इनेलो और बाद में जजपा बनी।
विज्ञापन




ऐसे साजिशकर्ताओं से हमें फर्क नहीं पड़ता। ये बबली नहीं, उनमें मनोहर लाल बोल रहे हैं। 4 जून के बाद चुप हो जाएंगे। हमारे परदादा ने तो प्रधानमंत्री बनवाए, वह भी सगे नहीं हुए, यह तो पंचायत मंत्री थे। दिग्विजय ने मंगलवार को फतेहाबाद में कहा कि बबली को सड़कों पर निकलने दो, लोग उनका जो हश्र करेंगे, वह याद रखेंगे। लाखों कार्यकर्ताओं ने जजपा को खड़ा किया है, उसको कल का आदमी दो दिन में कब्जाना चाहे, यह हरियाणा में संभव नहीं है।
विज्ञापन




भूपेंद्र हुड्डा पलटूराम हो गए



दिग्विजय ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पलटूराम हो गए हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि विधायकों की परेड सड़कों पर नहीं होती। विधानसभा में जिस दिन गर्वनर सत्र बुलाएंगे, उस दिन 10 जजपा विधायक एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलजा को डाला गया वोट हुड्डा को जाएगा



दिग्विजय ने कहा कि कुमारी सैलजा सिद्धांतों वाली राजनीति करती हैं। मगर उनको डाला गया एक-एक वोट भूपेंद्र हुड्डा को जाएगा। सिरसा के लोग हुड्डा को अपना वोट नहीं देना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed