फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Development work of Rs 14 crore 86 lakh will be done under D plan in the district

जिले में डी प्लान के तहत होंगे 14 करोड़ 86 लाख रुपये के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Development work of Rs 14 crore 86 lakh will be done under D plan in the district
फतेहाबाद लघु सचिवालय के सभागार में डी प्लान बैठक की अध्यक्षता करते हरियाणा के बिजली मंत्री रणजी? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला विकास योजना के तहत जिले में इस वर्ष 14 करोड़ 86 लाख रुपये के काम करवाए जाएंगे। अधिकारी ये विकास कार्य तय समय में ही पूरे कर लें ताकि ग्रांट लैप्स न हो। यह निर्देश जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति (डी प्लान) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व उपायुक्त प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने बताया कि जिला विकास योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 19 करोड़ 4 लाख 66 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। इनमें से 11 करोड़ 29 लाख 14 हजार रुपये सामान्य जाति वर्ग के कार्यों तथा 7 करोड़ 75 लाख 52 हजार रुपये अनुसूचित जाति विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुए थे। इसमें से सामान्य जाति वर्ग की 10 करोड़ 74 लाख 74 हजार 619 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 7 करोड़ 62 लाख 26 हजार 948 रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। वित्त वर्ष 2022-23 जिला विकास योजना के तहत जिला में विभिन्न विकास कार्यों पर 14 करोड़ 86 लाख 32 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए 8 करोड़ 91 लाख 80 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 करोड़ 94 लाख 52 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि में से ग्रामीण क्षेत्र में 11 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये तथा शहरी क्षेत्रों में 3 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम राजेश कुमार, जिप निवर्तमान चेयरमैन राजेश कसवां, डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल, अजब सिंह गिल्लाखेड़ा, परियोजना अधिकारी जोगिंद्र कालीरामणा, विजय गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद ब्रांच पर सोलर पैनल लगाने की परियोजना का प्रस्ताव
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश की नहरों पर सोलर पैनल के जरिये पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फतेहाबाद ब्रांच पर भी सोलर पैनल लगाए जाने का प्रस्ताव है। बिजली मंत्री सोमवार को डी प्लान की बैठक के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में चार जगहों पर पराली आधारित प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें फतेहाबाद में भी एक प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्लांट्स में न केवल बिजली का उत्पादन होगा बल्कि कंप्रेस्ड बायो गैस भी उत्पादित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नहरों पर सोलर प्लांट लगाने के वैज्ञानिक कारण है। दूसरे प्रदेशों में इसकी शुरुआत हुई है। प्रदेश में इस योजना के लिए काम शुरू किया जाएगा। नहरों पर सोलर पैनल लगाने की योजना में फतेहाबाद ब्रांच को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed