{"_id":"65049afcdab7b12a710fa444","slug":"deputy-cm-released-rs-11-lakh-for-construction-of-shed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-5511-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शेड निर्माण के लिए डिप्टी सीएम ने जारी किए 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शेड निर्माण के लिए डिप्टी सीएम ने जारी किए 11 लाख
Fri, 15 Sep 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
भट़्टू कलां। गांव किरढान के डेरा बाबा हाजिर नाथ अखाड़ा में शेड बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा घोषित की गई 11 लाख की राशि जारी कर दी गई है। जानकारी देते हुए जजपा के जिला प्रधान रविंद्र बेनीवाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री पिछले दिनों फतेहाबाद के विभिन्न गांवों के दौरे पर आए थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री गांव किरढान पहुंचे तो गांव में डेरा बाबा हाजिर नाथ अखाड़ा में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की थी। घोषणा की राशि शुक्रवार को जारी हो गई है। अब डेरे में शेड निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन