{"_id":"6368c0775006bd695b17d968","slug":"deputy-cm-dushyant-chautala-donate-blood-in-function-at-fatehabada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे फतेहाबाद, गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के समारोह में किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे फतेहाबाद, गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के समारोह में किया रक्तदान
Mon, 07 Nov 2022 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:53 PM IST
सार
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गायों की सेवा से पुण्य मिलता है। सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए खूब काम किया है। गो सेवा आयोग के माध्यम से भी गोशालाओं की मदद हो रही है।
विज्ञापन
रक्तदान करते दुष्यंत चौटाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी सदानंद प्रणामी गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीकृष्ण प्रणामी गोवंश अनुसंधान संस्थान, गो चिकित्सालय, गो औषधालय व सद्गुरु कृपा अपना घर के वार्षिक महोत्सव के समापन पर सोमवार को हांसपुर रोड पर संत व गो सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने भी रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गायों की सेवा से पुण्य मिलता है। सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए खूब काम किया है। गो सेवा आयोग के माध्यम से भी गोशालाओं की मदद हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी सदानंद महाराज के नेतृत्व में अनेक गोशालाओं का संचालन हो रहा है। यह बेहद सराहनीय कार्य है। सबके सामुहिक प्रयासों से गोवंश की सेवा के काम को और मजबूती प्रदान की जा सकती है। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, स्वामी सदानंद महाराज, स्वामी राजेंद्रानंद महाराज सहित कई संत व समाजसेवी लोग मौजूद रहे।