फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue suspected woman dies, 11 new patients found

डेंगू आशंकित महिला की मौत, 11 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dengue suspected woman dies, 11 new patients found
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी डेंगू आशंकित 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला के परिजनों के मुताबिक करीब सात दिन पहले बीमार हुई थी और सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार देर रात को सिरसा से हिसार ले जाया गया। यहां पर बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया। हालांकि फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से महिला की मौत की पुष्टि नहीं की है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को डेंगू के 11 नए केस मिले है, इसमें बच्चे भी शामिल हैं। सबसे अधिक डेंगू के नए फतेहाबाद शहर में मिले है। फतेहाबाद शहर में डेंगू के 9 नए केस मिले हैं। जिले में अब तक 88 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के अब तक 730 सैंपल ले चुका है। इसमें 88 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1643 घरों में जांच की। जांच के दौरान 37 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा केस
डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद शहर में मिल रहे हैं। अगर फतेहाबाद शहर की बात की जाए तो अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा मरीज हैं। बुधवार को फतेहाबाद शहर में 9 नए केस मिले हैं। इसमें चार केस अग्रवाल कॉलोनी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए जिले में कहां-कहां मिले डेंगू के नए केस
रतिया के वार्ड नंबर 11 में 18 वर्षीय युवक।
रतिया के वार्ड नंबर 7 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग।
फतेहाबाद के बाल भारती स्कूल वाली गली में 65 वर्षीय बुजुर्ग।
फतेहाबाद के बाल भारती स्कूल वाली गली में 38 वर्षीय युवक।
फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति।
फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय बालक।
फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी 12 वर्षीय बालक।
फतेहाबाद में आर्शीवाद पैलेस के पास 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला।
फतेहाबाद में वार्ड नंबर 17 निवासी 31 वर्षीय युवक।
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय महिला।
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक।
कोट
डेंगू से महिला की मौत के बारे में सिविल सर्जन कार्यालय के पास कोई सूचना नहीं है। जिले में बुधवार को 11 नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि अपने घर व आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed