{"_id":"61aa55a4bc6da61f6c680d20","slug":"dengue-suspected-elderly-dies-five-new-cases-found-fatehabad-news-hsr6184975181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू आशंकित बुजुर्ग की मौत, पांच नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू आशंकित बुजुर्ग की मौत, पांच नए केस मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को डेंगू आशंकित एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। बुजुर्ग पिछले कुछ दिन से हिसार के जिंदल अस्पताल में उपचाराधीन था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पांच नए मरीजों की पुष्टी हुई है जिसमें से चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, अब तक जिले में डेंगू के 992 केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में दाखिल हुए मरीजों की निगरानी तेज कर दी गई है।
शुक्रवार को मिले नए केस में शक्ति नगर निवासी 7 वर्षीय बच्चा, ठाकर बस्ती निवासी 10 वर्षीय बालिका, भट्टा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवक, गांव लाली निवासी 28 वर्षीय पुरुष व टोहाना के वार्ड नंबर छह निवासी 28 वर्षीय महिला शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार डेंगू केस मिलने के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं।
टीमों ने 1361 घरों में जांचा लारवा
स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले के 1361 घरों में शुक्रवार को लारवा जांचने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एक घर में लारवा मिला, जिसे नष्ट करने के बाद मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा टीम ने 180 कूलरों की जांच की। 1140 टैंक व 246 होदी जांची गई। 1073 कंटेनर्स और गमलों में भी लारवा तलाशा गया।
विज्ञापन
वर्जन
:: डेंगू के शुक्रवार को पांच नए केस मिले हैं। अब तक 992 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। लोगों से भी आग्रह है कि डेंगू के प्रति सचेत रहते हुए लारवा को पनपने न दें।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी