फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue sting on youth, five new patients found

युवाओं पर डेंगू का डंक, पांच नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting on youth, five new patients found
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का डंक जिले में बढ़ने लगा है। रविवार को डेंगू के जिले में रिकॉर्ड पांच नए केस मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या 65 हो गई है। डेंगू की चपेट में 90 फीसदी युवा और बच्चे आ रहे हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 768 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है और जांच के दौरान 65 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को डेंगू के 13 सैंपलों की जांच की गई है। रविवार को सैंपलों की आई रिपोर्ट के मुताबिक पांच मरीज मिले हैं। फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक, सुंदर नगर निवासी 21 वर्षीय युवक, हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक, गांव हसंगा निवासी 20 वर्षीय युवती और गांव सरवरपुर निवासी 34 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। इन पांच केसों में से तीन मरीज अस्पताल में दाखिल है। अब तक 18 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

3104 जगहों पर मिल चुका है लारवा
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक 716438 जगहों पर सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 3104 जगहों पर लारवा मिल चुका है। लारवा मिलने पर 3027 लोगों को नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में डेंगू की ये रही स्थिति
दिन केस मिले
31 अक्टूबर 3 केस
1 नवंबर 2 केस
2 नवंबर 2 केस
3 नवंबर 4 केस
4 नवंबर 3 केस
5 नवंबर 2 केस
6 नवंबर 5 केस
जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 65
दिन में काटता है डेंगू फैलने वाला मच्छर
डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढों में ठहरे पानी व नालियों में रुके पानी में पैदा हो सकता है।

कोट
डेंगू को लेकर स्थिति जिले में कंट्रोल में है। अभी तक 65 डेंगू केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है और लारवा मिलने पर नष्ट भी किया जा रहा है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed