{"_id":"5f7f4ece8ebc3e9ba96a70de","slug":"dengue-entry-in-the-district-fatehabad-news-rtk5773495100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू की एंट्री, इंद्रपुरा मौहल्ला में 14 साल का किशोर मिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू की एंट्री, इंद्रपुरा मौहल्ला में 14 साल का किशोर मिला पॉजिटिव
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू पॉजिटिव केस मिलने के बाद सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी के साथ-साथ जिले में डेंगू का संक्रमण भी तेजी से फैलता जा रहा है। वीरवार को इंद्रपुरा मोहल्ले के एक किशोर की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डेंगू पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर के आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग करवाई है। इसके अलावा 50 अन्य लोगों की सैंपल लेकर स्लाइडें बनाई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच डेंगू के प्रति जागरूक होना जरूरी है नहीं तो यह खतरनाक हो सकता है। अब स्वास्थ्य विभाग जिस क्षेत्र में बुखार के केस ज्यादा मिल रहे हैं वहां पर सर्वे करवाएगा। इसके अलावा स्लाइडें भी बनाई जाएंगी।
जिले में पिछले पांच सालों में ये मिले मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2015 88 159
2016 59 38
2017 42 419
2018 2 56
2019 5 38
जानिए कहां-कहां मिला लारवा
कूलर - 154
पानी वाली टंकी - 305
हौजी - 38
फ्रिज ट्रे - 92
जलभराव - 30
ये हैं डेंगू के लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डेंगू एडिज मच्छर के काटने से होता है, इस मच्छर के काटने से लक्षण चार से पांच दिन बाद दिखाई देने लगते हैं। डेंगू के कारण त्वचा पर चकते, हड्डियों में दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, उल्टी व तेज बुखार होने लगता है। इसके अलावा शरीर में प्लेटलेट्स भी कम होने लगते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और उसकी सलाह से ही दवा लें। इसके अलावा लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लें।
खुद को ऐसे बचा सकते है डेंगू से
जमा हुए पानी में पनपने वाले मच्छर ही डेंगू की वजह बनते हैं। डेंगू का वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित नहीं कर सकता, लेकिन एक मच्छर डेंगू वायरस का वाहक बन सकता है और स्वस्थ व्यक्ति को डेंगू संक्रमित कर सकता है। डेंगू ऐसे लोगों को अपना शिकार आसानी से बना लेता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। डेंगू से बचाव के लिए अपने घर के आसपास जल जमाव न होने दें, कूलर के पानी को हर हफ़्ते बदलें, गमले और छत पर पड़े डिब्बे, टायरों और पुराने बर्तनों में पानी जमा न होने दें। इस तरह आप मच्छरों को पैदा होने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट लैब 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकती टेस्टिंग फीस
स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू और मलेरिया की जांच निशुल्क है। लेकिन कोई मरीज यदि प्राइवेट लैब में जांच करवाता है तो 600 रुपये अधिकतम फीस है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 600 रुपये डेंगू टेस्ट के निर्धारित किए गए हैं। हालांकि विभाग डेंगू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए टेस्ट से ही करेगा।
बुखार के केस मिलने पर आसपास क्षेत्र में होगा सर्वे
जिला महामारी अधिकारी डॉ.विष्णु मितल का कहना है कि जहां पर बुखार के केस ज्यादा मिल रहे हैं वहां के लोगों का सर्वे करवाया जा रहा है। मुख्यालय से आदेश आए हैं कि फ्लू क्लीनिक में जो भी बुखार के केस मिल रहे हैं उनके सैंपल लिए जाए। इसलिए सर्वे के दौरान कहीं बुखार के केस मिल रहे हैं उनकी स्लाइडें बनाई जा रही हैं।
किशोर को बुखार था और वह जा नहीं रहा था। इसके चलते डेंगू का सैंपल लिया गया था। जो कि पॉजिटिव पाया गया है। आसपास के क्षेत्र में सर्वे के साथ-साथ फोगिंग करवा दी गई है।
- सुशील कुमार, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी
इंद्रपुरा मोहल्ले में डेंगू पॉजिटिव केस मिलने की सूचना आई है। मामले में अभी मैंने संबंधित मरीज की हिस्ट्री नहीं ली है। टीम को सर्वे करवाने के लिए लगाया गया है।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।