फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue alert: Less ELISA samples taken for testing at civic hospital

डेंगू अलर्ट : नागरिक अस्पताल में जांच के लिए कम लिए एलाइजा सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dengue alert: Less ELISA samples taken for testing at civic hospital
गंबुजिया मछली के टैंक का निरीक्षण करती पंचकूला से आई टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर मुख्यालय की फतेहाबाद जिले पर नजर है। पिछले साल प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू केस मिलने के जिलों में शामिल होने के कारण जिले को अलर्ट पर रखा है। वीरवार को डेंगू से लड़ने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंचकूला से तीन सदस्यों की टीम पहुंची। इस दौरान टीम को नागरिक अस्पताल में एलाइजा सैंपलों की जांच कम मिली। जिले में इस साल अब तक 235 सैंपल ही लिए गए हैं। वहीं टीम ने बनगांव में डेंगू पॉजिटिव से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

बता दें कि टीम में शामिल एमपीएचडब्ल्य चमनलाल, शमशेर सिंह और सुरेंद्र सिंह ने उप सिविल सर्जन डॉ. अरुण, डॉ. कुलदीप व जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल को साथ लेकर नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि जिले में डेंगू जांच के लिए एलाइजा सैंपलों की कम जांच हो रही है। अस्पताल में रोजाना 10 से 12 एलाइजा सैंपल लिए जा रहे हैं, वीरवार को मात्र 11 सैंपल लिए गए। टीम ने अधिकारियों को जांच बढ़ाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम ने गंबूसिया मछली के तालाब को लेकर भी जांचा। तालाब में मछलियां न होने पर अधिकारियों से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि टैंक लीक होने के कारण दूसरी जगह शिफ्ट की गई है। टीम ने इसके बाद ब्लड बैंक, सैंपल कलेक्शन केंद्र और लैब का निरीक्षण किया। लैब में एलटी सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। टीम ने इसके बाद डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में व्यवस्था ठीक मिली। डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि जिले में 38 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके बाद टीम ने मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय टीम ने यहां पर निरीक्षण कर लिया था।
विज्ञापन

बनगांव में डेंगू पॉजिटिव से लिया फीडबैक
जिले में डेंगू का सबसे पहला केस गांव बनगांव में मिला था। यहां लड़की डेंगू पॉजिटिव मिली थी। टीम अधिकारियों के साथ गांव बनगांव में पहुंची और परिवार से फीडबैक लिया। इसके अलावा गांव में भी फीडबैक लिया। टीम स्वास्थ्य विभाग के सर्वे को लेकर संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को आदेश जारी, नहीं कर सकेंगे डेंगू की पुष्टि
पंचकूला से आई टीम के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने जिले के निजी अस्पतालों को निर्देश दिए है कि वह अपने स्तर पर जांच करके डेंगू की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। डेंगू आशंकित मरीज का सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल में भेजना होगा। एलाइजा जांच सिर्फ नागरिक अस्पताल में ही होती है। यहां जांच के दौरान आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही डेंगू की पुष्टि करनी होगी। इसके अलावा डेंगू कार्ड टेस्ट के 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। अब तक जिले में डेंगू के दो केस मिले है। इसके अलावा 2369 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं।

पिछले साल रिकॉर्ड मिले थे केस
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 2
कोट
डेंगू के पिछले साल से ज्यादा केस मिल रहे
डेंगू के प्रदेश में इस समय पिछले साल की तुलना में सबसे ज्यादा केस मिल रहे है। फतेहाबाद में पिछले साल केस सबसे ज्यादा मिले थे, इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। निरीक्षण किया गया है और फीडबैक लिया गया है। यहां पर व्यवस्था बेहतर मिली है। सैंपल बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
-चमन लाल, टीम सदस्य, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed