फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration was done in Bhattu Kalan to get justice for the daughter

Fatehabad News: बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए भट्टू कलां में किया प्रदर्शन

Mon, 18 Aug 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was done in Bhattu Kalan to get justice for the daughter
भट्टू बस स्टैंड के मुख्य गेट को खुलवाने के लिए इंसाफ ग्रुप सदस्यों को समझाते थाना प्रभारी राधेश
भट्टू कलां। अध्यापिका मनीषा की मौत के मामले को लेकर बस स्टैंड के मुख्य गेट पर सोमवार को धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। जिससे यात्रियों व बस संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अड्डा इंचार्ज रोहतास ने बस स्टैंड के दूसरे गेट को खुलवाकर बसों का आवागमन सुचारू रूप से चलाया।
विज्ञापन

दोपहर बाद भट्टूकलां में इंसाफ ग्रुप के सदस्यों ने अचानक बस स्टैंड के मुख्य गेट पर आकर धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए गेट को रोक दिया। इस पर तुरंत अड्डा इंचार्ज रोहतास कुमार ने थाना प्रभारी को सूचित किया। जिस पर भारी पुलिस बल सहित पहुंचे थाना प्रभारी राधेश्याम ने करीब आधा घंटे बाद प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर शांत करते हुए गेट खुलवाया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इंसाफ ग्रुप के सदस्य मनोज आर्य व भरत ने कहा कि भिवानी जिले की अध्यापिका मनीषा की मौत मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की निकम्मी कार्रवाई को दर्शाता है। आरोपियों की गिरफ्तारी ना होना सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है। इस अवसर पर सुनील कुमार, विक्रम गोदारा, प्रदीप भाकर, प्रवीन कुमार, संजय, जतिन छिंपा सहित स्वामी अग्निवेश टीम के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed