फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstrated to arrest the accused

बंटी मंगलामुखी से लूटपाट मामले में आरोपी नहीं पकड़े जाने को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to arrest the accused
बंटी से लूटपाट के विरोध में एकत्रित तीन जिलों के मंगलामुखी। - फोटो : Fatehabad
नकाबपोश तीन युवकों द्वारा मंगलवार देर रात मंगलामुखी पर हमला करके सोने के आभूषण छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से अंसतुष्ट मंगलामुखियों ने प्रदर्शन किया। मंगला मुखियों ने शहर में डीजे गाड़ी के साथ जलूस निकालते हुए टोहाना रोड, अनाज मंडी, उकलाना रोड होते हुए शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। नाराज मंगलामुखियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस की टीम प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत करवाया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने उन्हें हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित पूरी जानकारी देकर संतुष्ट किया। मंगलामुखियों के विरोध प्रदर्शन स्थानीय लोगों के तमाशा बना हुआ था। इसके चलते मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई थी ।
विज्ञापन

ये था मामला : बीते मंगलवार की देर शाम को मंगलामुखी बंटी महंत टोहाना रोड पर न्यूू सैनी कॉलोनी में अपने घर पूजा करने के बाद बहार मोबाइल पर बात कर रही थी। अचानक तीन नकाबपोश हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला के बाद सोने की चेन व ब्रेसलेट छीन कर ले थे। पांच दिन बीत के बावजूद भी पुलिस हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई। जिससे आक्रोशित होकर मंगला मुखियों ने पुलिस के खिलाफ शनिवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिरसा व हिसार तथा फतेहाबाद के मंगलामुखी भी पहुंचे भूना : भूना में मंगलामुखी समाज के लोगों के विरोध प्रदर्शन में सिरसा, हिसार तथा फतेहाबाद के तीन दर्जन के करीब मंगलामुखी पहुंचे हुए थे। सिरसा की महक महंत, हिसार की टीना, फतेहाबाद कि सिमरन, उकलाना की ममता व चांदनी, सपना सिरसा, बिल्लो महंत हिसार, अन्नू, कोमल, बाला, स्माइल, सुनैना और मधु आदि ने बताया कि भूना की बंटी महंत पर अज्ञात नकाबपोश युवकों ने हमला करके लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण उन्हें सड़कों पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ी। लेकिन पुलिस ने अब कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है। मगर फिर भी एक सप्ताह के अंदर हमलावर नहीं पकड़े गए तो पूरे प्रदेश के मंगलामुखी भूना में एकत्रित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पुलिस शिकंजे में होंगे हमलावर : थाना प्रभारी कपिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात नकाबपोश तीनों युवकों की तलाश के लिए अपने स्तर पर लगी हुई है। पुलिस ने तीन टीमें गठित की हुई है जो जल्द ही घटनाक्रम में शामिल आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed