फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to start government purchase of groundnut from 15th September

Fatehabad News: मूंगफली की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करवाने की मांग

Thu, 28 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand to start government purchase of groundnut from 15th September
भट्टू मेें धरने के बाद नायब तहसीलदार के रिडर ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपते किसान सभा के पदाधिकारी।
भट्टू कलां। क्षेत्र के गांवों में सेमग्रस्त जमीन का पानी सौर ऊर्जा चालित पंपों से निकलवाने और मूंगफली की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने वीरवार को भट्टू उप तहसील कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता साधुराम भादू ने की तथा संचालन सुभाष चंद्र ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के तौर पर किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने भाग लिया। धरने में भट्टू क्षेत्र से काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया और जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद नायब तहसीलदार के रीडर ओमप्रकाश को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भट्टू क्षेत्र के अनेक गांवों में सेम और हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण हुए जलभराव से फसलें खराब हो गई है। किसान लंबे समय से सेम समस्या के स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर हवा सिंह, हनुमान, राजेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, ओमप्रकाश, पवन कुमार शर्मा, मनीष सिवाच सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed