{"_id":"63dce2ab2cff8a06d33c86d3","slug":"dead-body-of-missing-man-found-in-bushes-in-ratia-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: रतिया में झाड़ियों में मिला 11 दिनों से लापता युवक का शव, ओवरडोज से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: रतिया में झाड़ियों में मिला 11 दिनों से लापता युवक का शव, ओवरडोज से मौत की आशंका
Fri, 03 Feb 2023 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:02 PM IST
सार
गांव अलीका निवासी तरसेम सिंह 22 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार दोपहर को कचरा बीनने वाली महिलाएं जब संजय गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट में लगी झाड़ियों में गईं तो उन्हें वहां दुर्गंध महसूस हुई।
विज्ञापन
रतिया में मिला युवक का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र के गांव अलीकां से पिछले 11 दिनों से लापता 30 वर्षीय युवक का शव रतिया में संजय गांधी चौक के पास खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच बरामद हुआ है। आशंका जताई गई है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। झाड़ियों में शव देखकर एकबारगी सनसनी फैल गई। शव में कीड़े लग चुके हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस को शव के पास ही दो सीरिंज मिली है, जिसमें से एक सीरिंज हाथ में लगी हुई थी। पुलिस का अनुमान है कि झाड़ियों में युवक द्वारा सीरिंज से नशा किया गया है। ओवर डोज होने के कारण उसकी जान चली गई और तब से शव यहीं पड़ा रहा।
पुलिस के अनुसार गांव अलीका निवासी तरसेम सिंह 22 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार दोपहर को कचरा बीनने वाली महिलाएं जब संजय गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट में लगी झाड़ियों में गईं तो उन्हें वहां दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने झाड़ियों में शव देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकर देखा तो शव बुरी तरह सड़ चुका था। शव की शिनाख्त लापता तरसेम के रूप में हुई। रतिया शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।