फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body found in plot

खाली प्लाट में गली-सड़ी अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sat, 03 Oct 2020 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in plot
टोहाना में मौके पर मौजूद थाना शहर प्रभारी व अन्य। - फोटो : Fatehabad
अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित एक खाली प्लाट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। दुकानदारों द्वारा सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी सुरेंद्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीन आफ क्राइम की टीम के आने के बाद शव को आगामी कार्रवाई के लिए अस्पताल में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर करीबन दो बजे दुकानदारों को खाली प्लाट से बदबू आने लगी तो वह समाजसेवी राजेंद्र बल्ली के पास गए। उसके बाद उन्होंने प्लाट में जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति शव मिला। जिसके बाद मामले की सूचना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा, एएसआई खेताराम मौके पर पहुंचकर देखा कि पूरा शव गली सड़ी में अवस्था मिला। उन्होंने मामले को लेकर सीन आफ क्राइम की टीम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समाजसेवी राजेंद्र बल्ली ने बताया कि आसपास के दुकानदारों को जब खाली प्लाट से बदबू आई तो वह उनके पास आए। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शव की हालत देखकर यह लगता है कि शव को काफी दिन होने के कारण कीड़ों ने खा लिया है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि खाली प्लाट में शव के मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed