{"_id":"600f14648ebc3e333f770bb1","slug":"dc-will-hoist-the-flag-fatehabad-news-rtk592550956","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एवं बाल विकास मंत्री का शेड्यूल बदला, उपायुक्त ही करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एवं बाल विकास मंत्री का शेड्यूल बदला, उपायुक्त ही करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आखिरकार महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का फतेहाबाद आगमन रद्द हो गया है। मंत्री अब नूंह में ध्वजारोहण करेंगी। फतेहाबाद के पुलिस लाइन में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में डीसी डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ ही ध्वजारोहण करेंगे। इसी के साथ पुलिस प्रशासन से लेकर खुफिया तंत्र तक ने राहत की सांस ली है। समारोह में किसी भाजपा नेता के हाथों ध्वजारोहण नहीं होने के कारण अब किसानों के रोष प्रदर्शन की आशंका नहीं रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को फतेहाबाद ध्वजारोहण के लिए आना था। मगर सोमवार को बदले गए आदेशों में अब उपायुक्त को ही यहां ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है।
किसान संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम करने का प्लान : जिले के किसान संगठनों की ओर से भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान है। इसके लिए लघु सचिवालय के सामने ही ट्रैक्टर परेड करने से लेकर तिरंगा भी फहराए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, बड़े किसान नेता ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। फिर भी जिले में ठहरे कुछ पदाधिकारियों को जिला स्तर पर भी शक्ति प्रदर्शन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मास्क जरूरी : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दर्शकों से लेकर अधिकारियों व प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों के लिए मास्क जरूरी किया गया है। बिना मास्क किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी।
ऑनलाइन भी होगा कार्यक्रम का प्रसारण : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का स्थानीय केबल नेटवर्क के 132 नंबर चैनल सहित कुछ यूट्यूब चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा ताकि जिले के नागरिक घर बैठे इस समारोह को देख सकें। कार्यक्रम में डीसी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, कारगिल शहीद आश्रितों को भी सम्मानित किया जाएगा।