{"_id":"68c305c6e90f92e33805e386","slug":"dc-sahab-there-is-a-drinking-water-crisis-due-to-waterlogging-please-solve-it-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140158-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी साहब, जलभराव के कारण पेयजल संकट है, समाधान करवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी साहब, जलभराव के कारण पेयजल संकट है, समाधान करवा दो
Thu, 11 Sep 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला में जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारतीस्त्रोत प्
फतेहाबाद। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित गांवों भोड़ा होशनाक, चिंदड़, खाराखेड़ी, बड़ोपल और कुम्हारिया का उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाराखेड़ी के ग्रामीणों ने कहा कि डीसी साहब, जलभराव के बाद अब पेयजल संकट पनपने लगा है। समाधान करा दो।
निरीक्षण के दौरान डॉ. विवेक भारती ने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन आपकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गांव खाराखेड़ी के ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष पेयजल संकट की गंभीर समस्या उठाई। डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी प्रभावित गांवों में जलभराव की स्थिति को शीघ्र सुधारने के लिए मोटर पंप, पाइप लाइन और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेतों व ढाणियों में पानी की निकासी में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीडीपीओ अनूप सिंह, डीआरओ श्याम लाल मौजूद रहे।