फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DAP fertilizer is running out in the district since last four days, wheat sowing is getting affected

Fatehabad News: जिले में पिछले चार दिनों से डीएपी खाद खत्म, प्रभावित हो रही गेहूं की बिजाई

Thu, 14 Nov 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer is running out in the district since last four days, wheat sowing is getting affected
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके बाद अब किसान गेहूं की बिजाई कर रहे हैं। मगर गेहूं की बिजाई में किसानों को डीएपी खाद की जरूरत पड़ रही है। जिले के कुछ किसानाें को अभी तक डीएपी खाद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से जिले में डीएपी खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है। दो दिन से एनपीके खाद का स्टॉक भी खत्म गया है। इसके चलते गेहूं की बिजाई प्रभावित हो रही है। जिले में डीएपी खाद की कुल मांग 25,000 मीट्रिक टन है। जिसमें से इस सीजन के लिए अक्तूबर माह से लेकर अब तक कुल 18,808 मीट्रिक टन का वितरण किया गया है। जिसके कारण अभी तक 75 प्रतिशत खाद का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं जिले में बुधवार को टीएसपी के 5000 बैग भेजे गए हैं। जिनका प्रयोग डीएपी खाद के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन किसान टीएसपी की खरीद बहुत कम कर रहे हैं। ऐसे में फतेहाबाद में स्थित में कृभको खाद केंद्र पर बुधवार को 1500 बैग टीएसपी खाद आई है। जिसमें से मात्र 500 बैगो का ही वितरण हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की किल्लत के चलते जिले में अभी तक मात्र 40 फीसदी के करीब ही गेहूं की बिजाई हो सकी है। किसान सतनाम सिंह ने बताया कि उनको 10 एकड़ में गेहूं की बिजाई करनी है, लेकिन उनकाे अभी तक मात्र 5 बैग ही डीएपी खाद मिल सकी है। गेहूं की बिजाई करने के लिए खेत को तैयार किया गया है। वहीं अब गेहूं की बिजाई का समय निकल रहा है। अगर एक सप्ताह तक बिजाई नहीं हुई तो गेहूं की बुवाई देरी हो जाएगी जिससे उत्पादन में कमी हो सकती है।

:: जिले में डीएपी खाद की 75 फीसदी मांग को पूरा कर दिया गया है। वहीं बुधवार को जिले में टीएसपी खाद भेजी गई है जो कि डीएपी खाद का विकल्प है। किसान डीएपी खाद के स्थान पर टीएसपी खाद के प्रति बैग में 20 किलोग्राम नाइट्रोजन मिलाकर गेहूं की बिजाई में प्रयोग कर सकते हैं।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed