फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crop procurement work in the district will be done from October 1 to November 15

Fatehabad News: जिले में फसल खरीद कार्य एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक होगा

Tue, 16 Sep 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crop procurement work in the district will be done from October 1 to November 15
फतेहाबाद खरीफ फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त डॉ. विव
फतेहाबाद। खरीफ फसल खरीद की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए, ताकि किसानों को अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। ये निर्देश उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में खरीफ फसल खरीद कार्यों से जुड़ी एजेंसियों व अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक खरीद का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए मंडियों व खरीद केंद्रों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाए। बैठक में डीएफएससी विनीत जैन ने बताया कि जिला में कुल 50 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन एजेंसियों की ओर से किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएं। मंडियों में प्रत्येक गेट पर सीसीटीवी कैमरों की पूर्ण व्यवस्था हो तथा उनका बैकअप भी रिकॉर्ड के रूप में रखा जाए। सभी खरीद एजेंसियां बारदाना पूर्ण रखें। किसी एजेंसी के पास बारदाने की कमी न रहे। इसका पूर्ण प्रबंध खरीद शुरू होने से पहले करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि ऑनलाइन गेट पास मिलने में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि हर मंडी के गेट पर खरीद एजेंसियों क इंचार्ज का नाम व फोन नंबर लगे होने चाहिए। यह भी कहा कि मापक यंत्र पूरी से सैलिब्रेटेड होना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed