फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth snatched mobile phone from a child in the street in Fatehabad

Fatehabad: कुत्ता दिखाने के बहाने बच्चे से छीनकर ले गए मोबाइल, सीसीटीवी में वारदात कैद

Mon, 18 Dec 2023 11:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 11:14 AM IST
सार

फतेहाबाद के भीमां बस्ती का मामला है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth snatched mobile phone from a child in the street in Fatehabad
सीसीटीवी में वारदात कैद - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के भीमां बस्ती में गुलाब एमसी वाली गली में दो युवक 6 साल के बच्चे से मोबाइल छीनकर ले गए। वारदात गली में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। युवक गली में बैठे बच्चों के पास आते है और फिर कुत्ता दिखाने की कहकर बातों में उलझा लेते हैं। मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई है। पुलिस युवकों की तलाश करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक रविवार रात को शहर के भीमां बस्ती में दो बच्चे गली में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। 6 साल के बच्चे मैहुल के पिता मुकेश ने बताया कि बेटा गली में बैठकर मोबाइल देख रहा था। उसके साथ पड़ोस का लड़का मोक्ष भी बैठा था। इस दौरान दो युवक गली में से गुजर रहे थे और उनकी नजर बच्चों के पास मोबाइल पर पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद युवकों ने पहले बच्चों को बातों में ंउलझाया और फिर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं पुलिस फिलहाल युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed