{"_id":"57bb513a4f1c1b774cd4f55f","slug":"try-to-suicide-try-to-suicide-in-civil-surgeon-office-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्जन दफ्तर के कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल सर्जन दफ्तर के कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास
fatehabad
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सर्जन कार्यालय में काम करने वाले एक सेवादार द्वारा अपने घर पर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सेवादार अनिल जब फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था तो उसकी पत्नी ने देख लिया। इस पर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अनिल को नीचे उतारा। आननफानन में उसे सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हिसार रेफर कर दिया गया। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
अनिल सोमवार सुबह अपने घर पहुंचा था और उसने अपनी पत्नी से कहा कि वो ऊपर के कमरे में सोने जा रहा है। अनिल ऊपर जाते समय अपना मोबाइल नीचे भूल गया। उसी मोबाइल को देने के लिए उसकी पत्नी जैसे ही ऊपर वाले कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि अनिल छत पर फंदा लगा कर लटक गया है। उसने तुरंत उसके पैरों को पकड़ा और शोर मचा दिया। तब कहीं जाकर परिजन पहुंचे और उन्होंने अनिल को नीचे उतारा। इस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मचारी आपस में इस घटना को लेकर चर्चा तो करते दिखे लेकिन मीडिया से इस बारे में कोई बात करने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल अनिल को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।