फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft in four shops in Fatehabad of Haryana

Fatehabad: छह मोटरसाइकिलों पर पुलिस की गश्त, फिर भी ऑल्टो कार सवार चोरों ने चार दुकानों में की चोरी

Sat, 04 Mar 2023 03:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 03:38 PM IST
सार

शहर में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। तीन दिन पहले ही शहर पुलिस को गश्त के लिए छह मोटरसाइकिल मिले है।

विज्ञापन
Theft in four shops in Fatehabad of Haryana
सीसीटीवी कैमरे में कैद कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन गश्त का दावा कर रहा है लेकिन चोरी की वारदातें कम नहीं हो रही है। छह मोटरसाइकिलों पर पुलिस की गश्त के बावजूद शनिवार अलसुबह चोरों ने शहर के चार अलग-अलग क्षेत्रों में ऑटो वर्कस की दुकानों के ताले तोड़कर बैटरियां व अल्टीनेटर चुरा लिये। इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें ऑल्टो कार पर युवक आते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। सुबह करीब चार बजे से पांच बजे के बीच घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक चोरों ने लाल बत्ती चौक के पास स्थित प्रताप मार्केट में वर्मा इलेक्ट्रिक वक्र्स से करीब 50 हजार रुपये कीमत के 25 अल्टीनेटर व दो बैटरियां चुरा ली। दुकान संचालक गुरूनानकपुरा निवासी सोनू वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ मिला और बैटरी व अल्टीनेटर गायब थे। दूसरा मामला हिसार रोड पर हनुमान ऑटो वक्र्स का है।
विज्ञापन


दुकान संचालक गांव चबलामोरी निवासी मान सिंह ने बताया कि हिसार रोड स्थित उसकी दुकान से तीन नई बैटरी, 10 पुरानी बैटरी व 6 अल्टीनेटर चोरी हुए है। दुकान के सामने स्थित पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि सुबह करीब 5 बजे एक ऑल्टो कार उनकी दुकान के आगे आकर रुकती है और उसमें से मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक निकलकर उसकी दुकान पर सेंधमारी करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला भट्टू रोड पर न्यू सैनी ऑटो वक्र्स का है। यहां से चोरों ने ताले तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। वहीं चौथा मामला हिसार रोड स्थित ओम टायर्स का है। यहां से चोरों ने सुबह करीब 4 बजे सेंधमारी कर दो इनवर्टर बैटरी व नकदी चोरी कर ली। यहां भी आल्टो कार में दो युवक आते हैं और दुकान से दो बैटरियां चोरी करके ले जाते है।

अलसुबह दे रहे वारदातों को अंजाम 
शहर में स्नेचिंग और चोरी की वारदात पहले भी सुबह के समय हो चुकी है। पुलिस की गश्त देर रात को होती है। गश्त सुस्त होते ही चोर एक्टिव हो जाते है और वारदात को अंजाम देते है। मिनी बाइपास पर पीडब्ल्यूडी के उप अधीक्षक से स्नेचिंग की वारदात अलसुबह हुई थी। इसके अलावा दुर्गा मंदिर के सामने सब्जी व्यापारी से भी लूटपाट का प्रयास अलसुबह ही हुआ था।

लूटपाट, चोरी के खिलाफ लामबंद होंगे संगठन, 10 मार्च को करेंगे बैठक
शहर में बढ़ती चोरी व लूटपाट की वारदातों पर रोष प्रकट करते हुए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों की एक बैठक 10 मार्च को होगी। सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर जिस बेखौफ अंदाज में आपराधिक तत्व आमजन मानस, दुकानदार, यहां तक की मजदूर तबके तक को निशाना बना रहे हैं, वह बेहद चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि इससे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या होगी कि जिला पुलिस कप्तान ने एक दिन पहले ही बड़ा बाइक व पीसीआर फोर्स के साथ मार्च निकालकर दावा किया था कि अपराधी अब बचेंगे नहीं, लेकिन अगले ही दिन बीती रात चोरों ने जीटी रोड से अनेक दुकानों से हजारों का सामान चुराकर उनके दावों की हवा निकाल दी है। यहां तक की सरकार के विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व विपक्षी पूर्व विधायकों तक की आपराधिक मामलों पर चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण हालात ब्यां करती है।


ऐसे में शहर को आपराधिक तत्वों से बचाने के लिए अब आमजनमानस के साथ-साथ विभिन्न संगठनों को एकजुट करके सरकार व जिला प्रशासन पर ठोस नीति बनाने का दबाव बनाया जाएगा। विरोध स्वरूप एक दिन बाजार बंद करने जैसे कठोर निर्णय लेने पड़े तो वह भी लिए जाएंगे, लेकिन अब शहर आपराधिक तत्वों के खिलाफ लामबंद जरूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed