फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   roberry 68 thousands

दिनदहाड़े फव्वारा चौक पर 80 वर्षीय बुजुर्ग से 68 हजार रुपये लूटे

Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर थाने से मात्र कुछ ही दूरी पर फव्वारा चौक से बाइक सवार लुटेरे 80 वर्षीय बुजुर्ग अमर सिंह से 68 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बुजुर्ग बैंक से पैसे निकलवा कर अपने पोते के साथ फव्वारा चौक पर दवाई लेने के लिए आया था। लूट की घटना सूचना मिलते ही एसएचओ जिनेश कुमार, सीआईए स्टाफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने एक मेडिकल दुकान व ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची। फुटेज में लुटेरे घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार गांव बनगांव निवासी अमर सिंह अपने पोते के साथ शुक्रवार सुबह फतेहाबाद पहुंचा। जहां पर उसने पीएनबी बैंक से 50 हजार रु पये तथा सेंट्रल बैंक से 20 हजार रु पये निकलवाए। पैसे निकलवाने के बाद दादा-पोता हंस मार्केट में पहुंचे जहां पर उन्होंने कपड़े की दुकान पर दो हजार रुपये दिए और उसके बाद वह फव्वारा चौक पर पहुंचे। जहां पर दोनों मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने अमर सिंह के हाथ से बैग छीन लिया और लेकर फरार हो गए। बैग में 68 हजार रु पये की राशि थी। अमर सिंह व उसके पोते ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज जांची, जिसमें दो बाइक सवार युवक नजर आ रहे हैं जिसमें एक युवक ने सिर पर हेल्मेट डाला हुआ है और घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी वाले पर निकाला गुस्सा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच करने में जुटी हुई थी। नजदीक खड़े फू्रट रेहड़ी वाले से जब पुलिस कर्मचारियों ने घटना के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया कि उसने देखा ही नहीं। इस पर पुलिस कर्मचारी भड़क उठे और उसे कहा कि तुम सोए रहते हो क्या। क्यों कमेटी की जगह पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed