फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   painter found died

ऑटो मार्केट में फंदे से लटका मिला पेंटर का शव

Fri, 23 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

स्थानीय भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट की दुकान नंबर 401 के चौबारे पर पेंटर का शव लटका मिलने से मार्केट में सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी। शहर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया है कि पेंटर की दो साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है।

विज्ञापन


पड़ोसी दुकानदार ने सबसे पहले देखा शव
ऑटो मार्केट में मृतक शिंटू की दुकान के साथ वाला पड़ोसी कृष्णकुमार वीरवार सुबह बाथरूम के लिए छत पर गया तो वहां तेज बदबू आई। उसने आस पास देखा तो शिंटू की दुकान के ऊपर बने कमरे की खिड़की के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर पेंटर शिंटू फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि शिंटू की मौत चार-पांच दिन पहले हुई है। मृतक शिंटू के पार्टनर राजकुमार ने बताया कि शनिवार के बाद शिंटू नजर नहीं आया था और उसका जब फोन मिलाया तो उस पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed