फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man shot dead in Gorakhpur village of Bhuna

Fatehabad: उधार शराब मांगने पर विवाद में दोस्त का साथ देने आया था, ठेके के सेल्समैनों के साथी ने मार दी गोली

Sat, 13 Apr 2024 08:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 08:57 AM IST
सार

गांव गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय नितिन शुक्रवार रात को ठेके पर शराब लेने आया। उसने उधार में शराब मांगी। इस पर ठेके पर मौजूद दो सेल्समैनों ने उधार में शराब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उधार में शराब चाहिए तो ठेकेदार से बात करवानी पड़ेगी। इसी बीच विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
Man shot dead in Gorakhpur village of Bhuna
सीसीटीवी में कैद हुए मारपीट करते आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

भूना के गांव गोरखपुर के बाहर बने शराब ठेके पर शुक्रवार को उधार में शराब मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप शराब ठेके के सेल्समैनों के साथी पर लगा है। वारदात के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय नितिन शुक्रवार रात को ठेके पर शराब लेने आया। उसने उधार में शराब मांगी। इस पर ठेके पर मौजूद दो सेल्समैनों ने उधार में शराब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उधार में शराब चाहिए तो ठेकेदार से बात करवानी पड़ेगी। इसी बीच विवाद बढ़ गया और दोनों ने मिलकर नितिन की पिटाई कर दी। नितिन ने अपने साथी गैंगवार से जुड़े हुए 23 वर्षीय सुनील और 17 वर्षीय गुरमीत को बुला लिया। सुनील पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इसी बीच सेल्समैनों ने गांव के ही अपने साथी सन्नी को मौके पर बुला लिया। जब विवाद और बढ़ गया तो सन्नी ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। सुनील को छाती में गोली लगी जबकि नितिन व गुरमीत के पांव में गोली लगी। छाती में गोली लगने से सुनील की मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोग आ गए तो सन्नी मौके से फरार हो गया। नितिन व गुरमीत का इलाज चल रहा है। बाद में शराब ठेकेदार व भूना थाना पुलिस को सूचना दी गई। भूना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद एसपी आस्था मोदी ने भी गांव गोरखपुर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed