फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   lanter roof part fall, child death, hospital, hospital roof maintainence, fatehabad

लेंटर में 30 साल पुरानी थी पाइप लाइन, अब पूरी बिल्डिंग की होगी मरम्मत

Wed, 10 Aug 2016 11:29 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 10 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
lanter roof part fall, child death, hospital, hospital roof maintainence, fatehabad
सामान्य अस्पताल में म‌हिला वार्ड की जांच करते लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
नागरिक अस्पताल में महिला वार्ड की छत का हिस्सा गिरने के मामले में बुधवार को लोकनिर्माण विभाग की एक टीम एसडीओ जगदीश के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल पहुंची। टीम ने महिला वार्ड के जर्जर हिस्से का निरीक्षण किया और अस्पताल के अन्य जगहों का भी मुआयना किया। अब पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर इसका इस्टीमेट बनवाया जाएगा और बजट पास कर पूरी बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। टीम के साथ मौजूद फार्मासिस्ट सतीश ने बताया कि बिल्डिंग के लेंटरों में जो पाइपलाइन डली है, वो 30 साल पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई थी। इसके कारण ही लेंटर का आधा हिस्सा गिरा। टीम में जेई महेंद्र, सुपरवाइजर गौरव, सतबीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ये था मामला
बीते दिन सामान्य अस्पताल की छत गिरने से एक नवजात सहित लगभग 5 महिलाएं घायल हो गई थी। पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि हादसे में बच्चे को मामूली चोटें आई हैं लेकिन दोपहर बाद बच्चे को अचानक हिसार रेफर कर दिया गया जहां उक्त नवजात की मौत हो गई थी। परिजन शुरू से आरोप लगा रहे हैं कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती है। लेकिन अस्पताल प्रशासन इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इंकार करता आ रहा है।
विज्ञापन

10एफटीबीपी 30: सामान्य अस्पताल में महिला वार्ड की जांच करते लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed