फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   kabir basti two group another fight

कबीर बस्ती में फिर हुआ दो गुटों में संघर्ष

Fri, 17 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
kabir basti two group another fight
कबीर कालाोनी में झंडन का स्‍थ्‍ाान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सामान्य अस्पताल के साथ लगती कबीर बस्ती रोड एक बार फिर से दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष का गवाह बनी। बुधवार देर रात दोनों गुटों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा फायरिंग भी की गई। वीरवार सुबह इस मामले में दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ये सारा संघर्ष सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की गई है। दोनों पक्षों के लोग हथियारों से भी लैस थे। उनके पास तलवारें, डंडे, लोहे की राड और पिस्तौल भी साफ तौर पर नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक युवक गली की ओट से पिस्तौल से सामने की ओर तीन फायर भी करते दिख रहा है। गनीमत ये रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनियां पूरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के युवकों को खदेड़ा। दोबारा से पत्थरबाजी की घटना ना हो, इसके लिए पूरी रात लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी कबीर बस्ती रोड और वाल्मीकि चौक पर तैनात कर दिए गए। तब जाकर ये खूनी संघर्ष बंद हुआ।
विज्ञापन


विवाद की जड़े गहरीं
एएसपी के सामने एक पक्ष के लोगों ने पूर्व पार्षद विजय किराड़ के नेतृत्व में दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि वाल्मीकि चौक के कुछ युवकों ने बिना किसी वजह के उनके घरों की ओर पत्थर फेंके। इसके बाद इस ओर से भी कुछ लोगों ने जवाब दिया। बताया गया है कि कुछ समय पूर्व हुई एक हत्या के मामले में अक्सर ये टकराव होता है। इस हत्या का आरोप पूर्व पार्षद विजय किराड़ के बेटे सहित कबीर बस्ती के युवकों पर है। इस मामले में कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी स्थापित करने को कहा
एएसपी से मिलने के लिए गीता मंदिर रोड के निवासी भी पहुंचे और उनसे रोज-रोज के लड़ाई-झगड़ों से बचाने की गुहार लगाई। एएसपी गंगाराम पूनियां से मिलने पहुंचे जगमोहन वकील, हरदीप सिंह आदि ने कबीर बस्ती रोड़ पर एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखी। एएसपी ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया और फौरी तौर पर रोजाना रात को एक जिप्सी यहां पर तैनात करने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
शहर पुलिस द्वारा जिन लोगों के खिलाफ बुधवार रात के उपद्रव के चलते मामला दर्ज किया गया है उनमें सन्नी, राजे, डिंपी, अजरू रिकूं, गोविंदा, भोला, शिवा, मुकेश, जादू, संजीव उर्फ शीला, सिद्धार्थ गुर्जर, रोहित, बोनी, सन्नी, गंजा, सोहन उर्फ टिडी, विक्रम, विक्रम का भाई एवं कई अन्य शामिल है। सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बावजूद अभी तक पुलिस इन आरोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही सबको काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल वहां पर गश्त बढ़ा दी गई है और ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होने दी जाएगी।


चार माह पहले भी हुआ था विवाद, अगले दिन एक्शन मोड में नजर आई थी सिटी पुलिस
चार माह पहले भी इन्हीं दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते बिल्कुल इसी तरह से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए गए थे। उस दौरान तो पुलिसवालों के सामने ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की थी। इसके अगले ही दिन सिटी पुलिस एक्शन मोड में आई थी और ढूंढ-ढूंढ कर युवकों को गिरफ्तार किया गया था। ताजे मामले में भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना तो नहीं है लेकिन लगभग 25 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज जरूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed