फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   kabir basti case, attack on youth, city police search campaign, fatehabad

कबीर बस्ती विवाद : संदूक, पानी के टब और रजाई में छिपे मिले युवक

Mon, 08 Aug 2016 11:41 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 08 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
kabir basti case, attack on youth, city police search campaign, fatehabad
कबीर बस्ती स्थित मकान से युवकों को ‌बाहर निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
कबीर बस्ती में रविवार रात हुए झगड़े और सोमवार सुबह दो युवकों पर हमले के बाद यहां तनाव की स्थिति हो गई। हालात बिगड़ते देख सिटी पुलिस टीम ने कबीर बस्ती में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान से तकरीबन दो दर्जन से अधिक युवकों को काबू किया गया। काबू किए गए युवकों में हमले का मास्टर माइंड सोनू उर्फ कापा भी शामिल है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान युवक कमरों में रखे संदूक, पानी के टब और रजाइयों के अंदर छिपे हुए थे। इसके अलावा दो मंजिला मकान में ऊपर के कमरों से भी लगभग एक दर्जन युवक निकाले गए। इससे पहले सिटी पुलिस ने कबीर बस्ती निवासी आकाश पर हमला करने के आरोप में कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें सोनू उर्फ कापा, सन्नी, जादू, गूगा आदि शामिल हैं। मकान मालकिन ओमपति ने काबू किए युवकों पर घर में जबरदस्ती घुसने का आरोप लगाया। काबू किए युवकों के कब्जे से काफी संख्या में तेजधार हथियार और देसी कट्टा भी मिला है।
विज्ञापन


महिला को धमकी देकर घुसे मकान के अंदर
महिला ओमपति ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पर बच्चों के साथ बैठकर खाना खा रही थी। अचानक दो दर्जन से अधिक युवक हथियार लेकर उसके घर में घुस गए और छिपने लगे। ओमपति के अनुसार, युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो उसे मार डालेंगे। तलाशी के दौरान पुलिस ने यहां से लगभग 30 युवकों को काबू किया। इन युवकों ने मकान को अंदर से ताला लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिरी मिली कि युवक उक्त घर में छिपे हो सकते हैं। जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस और कमांडो की दो टीमों ने मकान और उसके आस-पास के इलाके को घेर लिया। आसपास के मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इस दौरान छत से अंदर घुसे तीन पुलिसकर्मियों ने अंदर लगे ताले को तोड़कर दरवाजा खोल दिया और सभी पुलिसकर्मी एक साथ अंदर घुस गए। तलाशी के दौरान पुलिस कर्मियों ने संदूक के अंदर, पानी के टब और बिस्तरों में छिपे युवकों को बाहर निकाला।

इससे पहले सिटी पुलिस की टीम ने एसएचओ हरबंस के नेतृत्व में नेशनल हाईवे, मॉडल टाउन में भी बदमाशों का पीछा किया। अस्पताल से भागते समय एक युवक ने काले रंग की शर्ट डाली हुई थी, जिसे एक महिला पुलिस अधिकारी ने देख लिया। बाद में वही युवक पहले मॉडल टाउन में दिखा, फिर वहां से भी फरार हो गया। इस बीच जब पुलिस की गाड़ियां जब नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड के सामने पहुंची तो उक्त युवक अपने एक साथी के साथ अनाजमंडी की ओर बाइक पर जाने की फिराक में दिखा। पहचान छिपाने के लिए युवक ने अपनी शर्ट भी उतार दी थी। लेकिन पुलिस टीम ने बीच सड़क पर उन दोनों युवकों को घेर लिया और काबू कर लिया।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनियां ने बताया कि कबीर बस्ती मामले में घायल आकाश की शिकायत पर 13 नामजद लोगों और 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद लोगों में कापा, सोनू, राजे, डांगी, बुग्गा, गोबिंदा, शिवा, रिंकू, सन्नी, माथा, लखन, सोमवीर व सोनू उर्फ कालिया शामिल हैं। सोमवार को इस मामले में 25 लोगों को राउंड अप किया गया है। आरोपी गोबिंदा और शिवा पूर्व पार्षद विजय किराड़ के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed