फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Three boys riding a bike opened fire at a restaurant in Tohana

Haryana: टोहाना में रेस्टोरेंट पर बाइक सवार तीन लड़कों ने की फायरिंग, फोन करके मालिक से मांगे 50 लाख

Sun, 17 Dec 2023 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी, डीएसपी शमशेर सिंह व शहर थाना प्रभारी रामपाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: Three boys riding a bike opened fire at a restaurant in Tohana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना शहर के रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट इटालियन मास्टर पर बाइक सवार तीन युवकों द्वारा फायरिंग करने के बाद दहशत फैल गई। आरोपी फायरिंग करके फरार हो गए। आरोपियों ने एक फायर रेस्टोरेंट की तरफ किया था, दूसरी गोली चल नहीं पाई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रेस्टोरेंट मालिक जगदीप सिंह ने बताया शाम के समय एक बाइक पर तीन लोग आए, जिसमें से एक व्यक्ति ने रेस्टोरेंट की तरफ फायरिंग की। जब उसने दूसरी बार फायर करने का प्रयास किया तो गोली नहीं चली और वे बाइक पर रेलवे रोड की तरफ चले गए।
विज्ञापन


उसने बताया कि कुछ समय बाद उसके पास एक नंबर से फोन आया तथा कहा कि 7 महीने पहले 50 लाख रुपये की मांग की थी, उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब तुम्हारी सबकी फील्डिंग लगा रखी है, कोई नहीं बचेगा। हम सभी जेल से बाहर आए हुए है, कोई नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि इटालियन मास्टर रेस्टोरेंट पर फायरिंग के मामले में मालिक जगदीश ने लिखित में शिकायत दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है, जो भी आरोपी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रेस्टोरेंट में थे ग्राहक
सांय करीब सवा सात बजे जब फायरिंग हुई थी, तब होटल पर 4 टेबल पर दस से बारह ग्राहक बैठे थे। गोली की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस मौके पर आई और शहर की नाकेबंदी कर दी ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के भाई विनोद बबली भी मौके पर आए तथा पुलिस प्रशासन से बातचीत की। घटना की सूचना पाकर व्यापार मंडल की टीम प्रधान राजेंद्र ठकराल व युवा प्रधान जोनी मेहता के नेतृत्व में पहुंची तथा शीघ्र आरोपियों को काबू करने की मांग की। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी इसी रेस्टोरेंट पर फिरौती मांगने की नियत से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed