फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Harana: The one who was searched in the canal was found in the house

Harana: जिसे तलाशा नहर में, वह मिला घर में, सुसाइड नोट लिखकर रचा था षड्यंत्र

Thu, 11 Jul 2024 02:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 02:28 AM IST
सार

सुसाइड नोट लिखकर लापता व्यक्ति पुलिस को मिल गया है। घरेलू विवाद के झूठे खेल की परतें खुल गई हैं। पत्नी और महिला पुलिस की प्रताड़ना से संबंधित सुसाइड नोट लिखा था। युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी और महिला पुलिस के खिलाफ षड्यंत्र रचा था। 

विज्ञापन
Harana: The one who was searched in the canal was found in the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी और महिला पुलिस पर प्रताड़ना से संबंधित सुसाइड नोट लिखकर लापता व्यक्ति सकुशल घर पहुंच गया है। उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने और झूठा सुसाइड नोट लिखकर महिला पुलिस कर्मियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इसलिए पुलिस उसे नहर में तलाश रही थी लेकिन वह अपने घर में ही मिला।

विज्ञापन


इसलिए पुलिस ने 26 जून को दर्ज गुमशुदगी का मामला रद्द कर दिया है। संबंधित लापता व्यक्ति और उसके भाई धर्मेंद्र के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। अब पुलिस उस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


टोहाना रोड पर अफसर कॉलोनी के वार्ड नंबर एक निवासी धर्मेंद्र सिंह ने 26 जून को पुलिस शिकायत में बताया कि उसका भाई सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी के व्यवहार से परेशान था लेकिन उसकी पत्नी ने 28 मई को भूना थाने में शिकायत देकर पति सुरेंद्र पर संपत्ति विवाद में मारपीट का आरोप लगाया था। इस कारण महिला एसआई सिलोचना और सुनीता ने छह जून को सुरेंद्र सिंह को थाना के एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने 26 जून को गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस और ग्रामीण 26 जून से दो जुलाई तक भाखड़ा नहर में सुरेंद्र की तलाश करते रहे। गोताखोर सुरेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से गोताखोर का काम कर रहा है लेकिन खैरी पुल से गोरखपुर डूम्मा वाले पुल तक भाखड़ा नहर में सुरेंद्र नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने लापता सुरेंद्र की तलाश नहर से बाहर भी की तो वह घर में ही मिल गया।

चप्पल एवं मोबाइल फोन नहर की पटरी पर छोड़ कर फैलाई अफवाह
जांच अधिकारी दयाराम ने बताया कि सुरेंद्र ने भाई के कहने पर सुसाइड नोट लिखा था। सुरेंद्र ने योजनाबद्ध तरीके से सुसाइड नोट को अपनी किराने की दुकान में काउंटर के अंदर रखा। अपनी चप्पल एवं मोबाइल फोन नहर की पटरी पर छोड़ कर उसने अपने भतीजे को फोन करके भाखड़ा नहर में कूदने की अफवाह फैला दी थी। महिला पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाने के कारण पुलिस की भी सांसें फुल गई थी। क्योंकि फर्जी घटनाक्रम के बाद उपरोक्त व्यक्ति के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस के साथ भी काफी गर्माहट दिखाई थी।


सुसाइड नोट लिखकर भाखड़ा नहर में कूदने की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने तलाश कर लिया है। उसने घरेलू विवाद में झूठी कहानी रची थी। उसने अपने भाई के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा था। अब पुलिस झूठी शिकायत देने पर 182 के तहत कार्रवाई करेगी। - शादी राम, थाना अध्यक्ष, भूना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed