{"_id":"61fd94a3290c826eca7810eb","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-in-ratia-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
सार
पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने बताया कि आरोपी ने साथ काम करते हुए शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और दो बार गर्भपात करवाया। युवक ने किसी को बताने पर प्रेमिका को दी उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया केस।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
पहले मुलाकात, फिर बात और इसके बाद प्यार में बदलीं नजदीकियों में आगे बढ़कर शादी के संजोए सपने टूटते देख एक लड़की ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने शिकायत में आरोप लगाया है कि डीजे बजाने का काम करने वाले एक युवक के साथ चार वर्ष पहले जान-पहचान हुई थी। बाद में प्यार हो गया। लड़की के अनुसार उसका प्रेमी शादियों में डीजे बजाता है, उसने उसे भी अपने साथ रख लिया। शादियों व दूसरे कार्यक्रमों में उसका प्रेमी जहां डीजे बजाने का काम करता था, वह भी उसके साथ काम करने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उसके प्रेमी ने उसे झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और वह गर्भवती हो गई। उसके प्रेमी ने कहा कि अभी शादियों का प्रोग्राम चल रहा है। यदि गर्भवती होने पर आठ से नौ महीने घर पर रहना पड़ेगा। आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे दवा देकर गर्भ गिरा दिया। जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो फिर से उसके प्रेमी ने उसे दवा देकर गर्भ गिरवा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि अब उसे पता चला कि उसके साथ शादी का वादा करके संबंध बंधाने वाला उसका प्रेमी सिरसा में किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। जब उसने अपने प्रेमी से बात की तो उसने दोनों के संबंध किसी को बताने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने बार-बार दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने सहित विभिन्न धाराओं, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - अरुणा, प्रभारी, महिला थाना फतेहाबाद