{"_id":"64ca2fc50ee1afc6f90c38c5","slug":"four-year-old-child-dies-due-to-electrocution-while-taking-bath-in-fatehabad-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: नहाते समय करंट लगने से चार साल के बच्चे की मौत, बचाने आया बड़ा भाई भी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: नहाते समय करंट लगने से चार साल के बच्चे की मौत, बचाने आया बड़ा भाई भी झुलसा
Wed, 02 Aug 2023 03:58 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 02 Aug 2023 03:58 PM IST
सार
मामले के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी नरेंद्र किराए पर रहता है और उसे चार बच्चे है। नरेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसका बेटा आर्व बाथरूम में नहा रहा था। नहाते समय अचानक टूंटी में करंट आ गया। इस दौरान छोटे भाई को बचाने के लिए आया नमन को भी करंट का झटका लगा।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में नहाते समय चार साल के बच्चे आर्व की मौत हो गई। बचाने आया बड़ा भाई नमन को भी करंट का झटका लगा। बताया जा रहा है कि पानी के पाइप की लोहे की पुरानी फीटिंग है। लोहे की पाइप में करंट आने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
टूंटी में करंट आने से हुई मौत, घर पर नहीं थे मां-बाप
मामले के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी नरेंद्र किराए पर रहता है और उसे चार बच्चे है। नरेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसका बेटा आर्व बाथरूम में नहा रहा था। नहाते समय अचानक टूंटी में करंट आ गया। इस दौरान छोटे भाई को बचाने के लिए आया नमन को भी करंट का झटका लगा।
विज्ञापन
नमन अपनी मां को बुलाने के लिए गया जो कि पड़ोस में गई हुई थी। मां ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया और आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर आर्व को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र के चार बच्चे है और इसमें आर्व तीसरे नंबर का है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपेगी।
विज्ञापन